Search

 
 
 

छतरपुर: विधायक ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

 
Chhatarpur (Palamu): विधायक पुष्पा देवी व पलामू के पूर्व सांसद सह भाजपा नेता मनोज कुमार छतरपुर पाटन पहुंचे. उन्होंने विस क्षेत्र के कई इलाकों का भ्रमण कर कई योजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने आम लोगों के साथ कई कार्यक्रम किये. धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर लोगों का उत्साह बढ़ाया. इस दौरान विधायक ने छतरपुर के सुशीगंज पंचायत और दिनादाग में पीसीसी पथ का शिलान्यास किया. विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिये जमीनी स्तर पर लोगों के बीच आपस में समन्वय जरूरी है. दोनों नेताओं ने रामगढ़ मंदिर में देवी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्र की खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की. इसे भी पढ़ें- रविवार">https://lagatar.in/nda-mps-meeting-in-delhi-on-sunday-pm-modi-will-also-attend-dinner-after-brainstorming-on-presidential-election/">रविवार

को NDA सांसदों की बैठक दिल्ली में, पीएम मोदी भी शामिल होंगे, राष्ट्रपति चुनाव पर मंथन के बाद डिनर भी
पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कहा कि छतरपुर विस क्षेत्र के हर हिस्से में विकास के कार्य कराये जा रहे हैं. साथ ही ग्रामीणों को सरकारी स्तर पर मिलनेवाली सुविधाओं को भी उन तक पहुंचाया जा रहा है. मौके पर छतरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनरेश यादव, संतोष प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, ललन भुइयां, अशोक भुइयां, चंदन यादव, सुदामा चंद्रवंशी, शुभम क्रांति, जितेंद्र सिंह, विवेक सिंह, वशिष्ठ मेहता और अजित मेहता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- आज">https://lagatar.in/eknath-shinde-and-devendra-fadnavis-will-meet-pm-modi-today-possible-discussion-on-the-formula-for-cabinet-expansion/">आज

पीएम मोदी से मिलेंगे एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस, मंत्रिमंडल विस्तार के फार्मूले पर चर्चा संभव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही