Search

 
 
 

Ranchi News: रांची के छठ घाट 11 नवंबर तक होंगे चकाचक, नगर आयुक्त ने किया तालाबों का किया निरीक्षण

Ranchi News: वार्ड संख्या 7 स्थित जुमार नदी छठ घाट पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होती है. इसे देखते हुए नगर आयुक्त ने नदी के तट और संपर्क मार्गों की सफाई व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया.
 
छठ घाट का निरीक्षण करते नगर आयुक्त
  • जुमार नदी घाट पर अतिरिक्त सफाई कर्मी होंगे तैनात
  • जेल तालाब में विसर्जन के 24 घंटे के भीतर हटेंगे अवशेष
  • चड़री तालाब में गहरे पानी के पास होगी बैरिकेडिंग

Ranchi News: छठ महापर्व को लेकर नगर निगम ने शहर के सभी छठ घाटों को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर आयुक्त सुशांत गौरव लगातार निरीक्षण कर रहे हैं. उन्होंने निगम की टीम के साथ जुमार नदी छठ घाट, जेल तालाब और चडरी तालाब का निरीक्षण किया. इस दौरान सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और संपर्क मार्गों की स्थिति का जायजा लिया. इस मौके पर नगर आयुक्त ने अधिकारियों को 11 नवंबर तक सभी घाटों के बचे हुए काम पूरा करने का देने का निर्देश दिया.

 

वार्ड संख्या 7 स्थित जुमार नदी छठ घाट पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होती है. इसे देखते हुए नगर आयुक्त ने नदी के तट और संपर्क मार्गों की सफाई व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया. यहां पर अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाए जाएंगे. जलाशयों से गाद निकालने का काम जेसीबी से जल्द पूरा करने को कहा गया है. छठ घाटों तक छठवृतियों को परेशानी न हो, इसके लिए मार्गो पर बने गड्ढों पर स्टोन पत्थर की डस्ट डालकर समतल करने का निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ें:

वार्ड संख्या 18 स्थित जेल तालाब में काली पूजा के दौरान जेल तालाब में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा. विसर्जन के 24 घंटे के भीतर मूर्तियों के अवशेष जलाशय से बाहर निकालने का निर्देश दिया गया है. जलाशयों में फिटकरी और ई-बॉल का उपयोग किया जाएगा. छठ घाटों को हाई प्रेशर वाटर गन से भी सफाई कराने का निर्देश दिया गया है. दीवारों की पेंटिंग कराने का भी निर्देश दिया गया. काली पूजा के बाद से छठ महापर्व समाप्त होने तक ट्रैकर स्टैंड परिसर में कचरा डंप नहीं करने का निर्देश दिया गया है.

 

चडरी तालाब में पानी की गहराई को देखते हुए गहरे हिस्सों में मजबूत बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया गया.घाटो के प्रवेश द्वार और संपर्क मार्गों पर खुले नालों को ढकने को कहा गया. इसके अलावा तालाब परिसर में झुके हुए पेड़ों की डालियों की छंटाई कराने का निर्देश दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही