Search

 
 
 

छत्तीसगढ़ : 40 यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर में टक्कर, दो की मौत, अन्य घायल

 
Raipur :  छत्तीसगढ़ के बेलतरा में आज शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हाइवे पर अंबिकापुर से पीएम मोदी की सभा में शामिल होने आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस और ट्रेलर में टकर हो गयी. इस हादसे में दो भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गयी. जबकि 6 लोग घायल हो गये. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है. बस के भी परखच्चे उड़ गये. (पढ़ें, निलंबित">https://lagatar.in/suspended-chief-engineer-virendra-rams-wife-and-father-will-have-to-wait-for-bail/">निलंबित

चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की पत्नी और पिता को बेल के लिए करना होगा इंतजार)

पीएम मोदी आज रायपुर में दस परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे

बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. यहां वे करीब 7,600 करोड़ रुपये की लागत वाली दस परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी आज राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के 33 किलोमीटर लंबे रायपुर-कोडेबोड़ खंड के चार लेन, एनएच-130 के 53 किलोमीटर लंबे लंबे रायपुर-कोडेबोड़ खंड के चार लेन, एनएच-130 के 53 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले बिलासपुर-पथरापाली खंड की आधारशिला रखेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत मोदी लाभार्थियों को 75 लाख कार्डों के वितरण की भी शुरुआत करेंगे और अंतागढ़ (कांकेर जिला) से रायपुर के लिए एक नई ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. इसके बाद पीएम उसी स्थान पर एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे. इसे भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/modi-surname-case-shock-to-rahul-gandhi-gujarat-hc-dismisses-review-petition/">मोदी

सरनेम केस : गुजरात HC ने राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका खारिज की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही