Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ : सीएम भूपेश बघेल के करीबी अफसरों के ठिकानों पर ED का छापा

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में मंगलवार को ईडी की टीम बड़ी कार्रवाई कर रही है. ईडी सीएम भूपेश बघेल के करीबी अफसरों के 12 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. यह कार्रवाई करीब सुबह साढ़े 7 बजे शुरू हुई. ईडी रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के घर पर छापेमारी कर रही है. वहीं रायगढ़ के गांजा चौक निवासी नवनीत तिवारी के घर में भी छापा पड़ा है. इसे भी पढ़ें - कच्चे">https://lagatar.in/reduction-in-crude-oil-prices-yet-petrol-and-diesel-became-expensive-in-many-states-including-maharashtra-punjab/">कच्चे

तेल की कीमतों में नरमी, फिर भी महाराष्ट्र, पंजाब समेत कई राज्यों में महंगे हुए पेट्रोल-डीजल

इन अफसरों के ठिकानों पर हो रही छापेमारी 

मंगलवार को रायपुर के अलावा दुर्ग, भिलाई समेत कई जगह ईडी की टीम रेड कर रही है. इसमें देवेंद्र नगर में सीए विजय मालू, कलेक्टर रानू साहू के रायगढ़ स्थित निवास, महासमुंद में नेता अग्नि चंद्राकर, अनुपम नगर में सूर्यकांत तिवारी, माइनिंग हेड IAS जेपी मौर्या के रायपुर स्थित आवास में भी छापेमारी हो रही है. जेपी मौर्या कलेक्टर रानू साहू के पति हैं. इसे भी पढ़ें - शिक्षक">https://lagatar.in/teacher-recruitment-scam-ed-arrests-tmc-mla-manik-bhattacharya-after-lengthy-interrogation/">शिक्षक

भर्ती घोटाला : ED ने लंबी पूछताछ के बाद TMC विधायक माणिक भट्टाचार्य को किया गिरफ्तार

छापेमारी को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे

सीएम भूपेश बघेल के करीबी अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप मच गया है. इस छापेमारी को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं. बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी औऱ सीबीआई पर हाल ही में बयान भी दिया था. वहीं कांग्रेस भी बीजेपी पर लगातार हमलावर हैं. इसे भी पढ़ें - Happy">https://lagatar.in/happy-birthday-big-b-amitabh-looks-60-at-the-age-of-80-know-the-secret-of-his-fitness/">Happy

Birthday Big B : 80 की उम्र 60 के दिखते हैं अमिताभ, जानिये उनकी फिटनेस का राज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही