Search

 
 
 

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, फिर भी महाराष्ट्र, पंजाब समेत कई राज्यों में महंगे हुए पेट्रोल-डीजल

 
LagatarDesk : इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इस बीच मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आयी है. आज ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड की कीमत घटकर 95.60 डॉलर प्रति बैरल पर आ गयी है. जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई की कीमत 90.62 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गयी है. कच्चे तेल के दाम घटने के बावजूद देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगे हुए हैं. हालांकि महानगरों (दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता) में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. (पढ़ें, शिक्षक">https://lagatar.in/teacher-recruitment-scam-ed-arrests-tmc-mla-manik-bhattacharya-after-lengthy-interrogation/">शिक्षक

भर्ती घोटाला : ED ने लंबी पूछताछ के बाद TMC विधायक माणिक भट्टाचार्य को किया गिरफ्तार)

इन 5 राज्यों में पेट्रोल-डीजल के बढ़ें दाम

इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं. महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल के दाम में 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. वहीं हरियाणा में पेट्रोल 23 पैसे बढ़कर 97.52 रुपये और डीजल 22 पैसे बढ़कर 90.36 रुपये पर पहुंच गया है. हिमाचल में पेट्रोल 68 पैसे बढ़कर 95.74 रुपये और डीजल 0.58 रुपये बढ़कर 81.99 रुपये पर पहुंच गया है. इसके अलावा पंजाब और राजस्थान में कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसे भी पढ़ें : Happy">https://lagatar.in/happy-birthday-big-b-amitabh-looks-60-at-the-age-of-80-know-the-secret-of-his-fitness/">Happy

Birthday Big B : 80 की उम्र 60 के दिखते हैं अमिताभ, जानिये उनकी फिटनेस का राज

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  1. दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  2. मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  3. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  4. चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

अन्य शहरों में ईंधन के दाम

  1. नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये और डीजल 90.08 रुपये
  2. गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये
  3. लखनऊ में पेट्रोल 96.35 रुपये और डीजल 89.55 रुपये
  4. पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये
  5. पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं पेट्रोल-डीजल के भाव

बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सरकारी तेल कंपनियां नये रेट जारी करती हैं, पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत बेस प्राइस से दोगुनी हो जाती है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल इतना महंगा बिकता है. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-criminals-fired-on-journalist-got-two-bullets/">पटना

: पत्रकार पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गोली लगी

ऐसे पता कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर मैसेज भेज सकते हैं. जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice और अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के भाव पता कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : नहीं">https://lagatar.in/mulayam-is-no-more-tana-bhagat-is-out-of-control-saryu-said-without-obc-reservation/">नहीं

रहे मुलायम, आपे से बाहर हुए टाना भगत, बेबाक बोले सरयू, ब‍िना ओबीसी आरक्षण होगा नगरपालिका चुनाव समेत शि‍क्षा, राजनीति, समाज और अपराध की बड़ी खबरें जरूर पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही