Chattisgarh : छत्तीसगढ़ के छोटेडोंगर में नक्सलियों ने घर में घुसकर बीजेपी नेता सागर साहू की गोली मारकर हत्या कर दी है. नक्सलियों ने देर रात इस घटना को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो नक्सली बीजेपी नेता के घर पहुंचे और सागर साहू के के सिर में गोली मार दी. उसके बाद नक्सली मौके से फरार हो गये. परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें छोटे डोंगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. बेहतर इलाज के लिए उन्हें नारायणपुर के जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गयी. (पढ़ें, आज">https://lagatar.in/rjd-supremo-lalu-prasad-yadav-returned-to-india-from-singapore-today-daughter-rohini-did-an-emotional-message/">आज
सिंगापुर से भारत लौट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, बेटी रोहिणी ने किया इमोशनल मैसेज)
में जिप भवन कैसे बना अस्पताल
में व्यवसायी, 15 से राज्य में खाद्यान्न की आवक बंद करेंगे [wpse_comments_template]
सिंगापुर से भारत लौट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, बेटी रोहिणी ने किया इमोशनल मैसेज)
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल
बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता सागर साहू नारायणपुर जिला के बीजेपी उपाध्यक्ष भी हैं. इस वारदात को अंजाम देने से पहले नक्सलियों ने उनको लौह अयस्क संयंत्र की स्थापना के लिए समर्थन छोड़ने की चेतावनी दी थी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और नक़्सलियों के बारे में भी पता लगाने की कोशिश कर रही है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/complaint-to-the-governor-about-misuse-of-public-property/">हजारीबागमें जिप भवन कैसे बना अस्पताल
पूर्व सीएम रमन सिंह ने जताया शोक
बीजेपी नेता की हत्या पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नारायणपुर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्री सागर साहू जी की नक्सलियों द्वारा हत्या पूरी भाजपा पर हमला है. सागर साहू जी का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा, मैं दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक-संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं. पिछले 1 महीने में बस्तर क्षेत्र के 3 भाजपा नेताओं की हत्या आखिर किस साजिश के तहत की जा रही है? बस्तर के लिए समर्पित इन नेताओं के रक्त की एक-एक बूंद जो छत्तीसगढ़ महतारी के आंचल पर गिरी है, वह हर अलोकतांत्रिक ताकत पर गाज बनकर गिरेगी.नारायणपुर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्री सागर साहू जी की नक्सलियों द्वारा हत्या पूरी भाजपा पर हमला है।
सागर साहू जी का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा, मैं दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक-संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। (1/2) pic.twitter.com/irSRTdn44r">https://t.co/irSRTdn44r">pic.twitter.com/irSRTdn44r
— Dr Raman Singh (@drramansingh) February">https://twitter.com/drramansingh/status/1624081531865280513?ref_src=twsrc%5Etfw">February
10, 2023
5 फरवरी को भी नक्सलियों ने की थी निलकंठ कक्केम की हत्या
बता दें कि इससे पहले 5 फरवरी को भी बीजेपी नेता निलकंठ कक्केम की चाकू और कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गयी थी. कक्केम 15 वर्षों से उसूर के मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. वो साली की शादी की तैयारी में अपने पैतृक गांव गये थे. तभी नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था. निलकंठ कक्केम 30 साल से राजनीति में सक्रीय थे. बीजापुर के इलाके में उनका काफी दबदबा था. इसे भी पढ़ें : गुस्से">https://lagatar.in/angry-businessmen-will-stop-the-arrival-of-food-grains-in-the-state-from-15/">गुस्सेमें व्यवसायी, 15 से राज्य में खाद्यान्न की आवक बंद करेंगे [wpse_comments_template]
Leave a Comment