Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छवि रंजन ने सेना की जमीन बेचकर कटवाई झारखंड की नाक, जेल भेजें मुख्यमंत्री : बाबूलाल

Ranchi :  भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन से आईएएस छवि रंजन को जेल भेजने की मांग की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि झारखंड में अब जो हो रहा है उसे लूट नहीं डकैती की श्रेणी में गिना जाये. देश की सुरक्षा में लगी सेना तक की जमीन बेचवाने वाले चार्जशीटेड रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन के नेतृत्व में सत्ता संरक्षित गिरोह सरकारी जमीन भी बेचने की फिराक में था. इस पूरी डकैती के मास्टरमाइंड सरकारी पेड़ तक को बेच खाने वाले छवि रंजन हैं. उन्होंने कहा कि सेना की जमीन हेराफेरी कर देश से गद्दारी जैसा काम करने वाले ऐसे अफसर पर मुख्यमंत्री कठोर कार्रवाई करें. उन्हें जेल भेजकर नौकरी से बर्खास्त करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजें. (पढ़ें, राज्य">https://lagatar.in/condition-of-government-middle-schools-in-the-state-2937-posts-sanctioned-headmaster-in-only-62-schools/">राज्य

के सरकारी मध्य विद्यालयों का हाल, 2937 पद स्वीकृत, सिर्फ 62 स्कूलों में हेडमास्टर)

लूटपाट वाली सरकार के एक-एक पापों का होगा हिसाब 

बाबूलाल ने कहा कि ताज्जुब है कि ये अफसर पहले से ही ईडी के सवाल-जवाब का फिल्मी तर्ज पर रिहलसल कर ऐसे तैयार बैठा था, मानो उसे पता चल रहा था कि आगे क्या-क्या होने वाला है और बचना कैसे है. भाजपा की लड़ाई इसी सत्ता संरक्षित डकैती से है. जब भाजपा ने इसका पुरजोर विरोध सचिवालय घेराव के माध्यम से किया तो सरकार के इशारे पर मुकदमा कर भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिशें हो रही है. ये लूटपाट वाली सरकार इस गलतफहमी में न रहे. इनके एक-एक पापों का हिसाब होगा. जल्द ही ऐसे सारे लोगों का होटवार जेल नया पता होगा. इसे भी पढ़ें : एंटीगुआ-बारबुडा">https://lagatar.in/antigua-barbuda-high-court-ruled-in-favor-of-fugitive-mehul-choksi-a-blow-to-the-government-of-india/">एंटीगुआ-बारबुडा

हाईकोर्ट ने भगोड़े मेहुल चोकसी के पक्ष में फैसला सुनाया, भारत सरकार को झटका

बाबूलाल ने छवि रंजन के कार्यकाल में हुई गड़बड़ियों की जांच कराने की मांग की

बाबूलाल ने यह भी कहा कि चर्चा है कि छवि रंजन ने रांची डीसी रहते जितने भी जमीन घोटाले किये हैं, उसमें मुख्यमंत्री साझेदार और राजदार भी हैं. उन्होंने भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग से भी छवि रंजन के कार्यकाल में हुई गड़बड़ियों की जांच कराने की मांग की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-father-killed-in-ied-blast-son-seriously-injured/">चाईबासा

: आईईडी ब्लास्ट में पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही