Simdega : जलडेगा प्रखंड के टिनगिन पंचायत के ग्राम पीयोसोकरा में लगातार चिकन पॉक्स के संक्रमित बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की लगातार बढ़ रही संख्या की खबर आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और दस संक्रमितों का ब्लड सैंपल लिया. साथ ही सभी को पारासीटामोल दवाई दी. जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से इस गांव में चिकन पॉक्स से लोग लगातार संक्रमित हो रहे हैं. लोग घरेलू नुस्खे से बीमारी का इलाज कर रहे हैं. कई लोगों ने स्वयं के इलाज से ही बीमारी पर काबू पाया और ठीक हैं. ग्रामीणों का आरोप था कि स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने के बाद भी विभाग उनका इलाज नहीं कर रहा है. मीडिया में खबर आने के बाद विभाग ने संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को नये लक्षण के लोगों का ब्लड सैंपल लिया. एएनएम एडलिन एक्का ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद समुचित इलाज किया जाएगा. विभागीय निर्देशानुसार सभी को पारासीटामोल टेबलेट दिया गया है. मौके पर जिले से स्वास्थ्य विभाग के तरुण, सुशांत, जलडेगा से सुशील कुमार, एलटी पूजा कुमारी एमपीडब्ल्यू जोन दिलीप तोपनो उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आंदोलन">https://lagatar.in/movement-or-business-cheat-people-fill-your-house/">आंदोलन
या धंधा : लोगों को ठगो, अपना घर भरो [wpse_comments_template]
या धंधा : लोगों को ठगो, अपना घर भरो [wpse_comments_template]
Leave a Comment