Search

 
 
 

मतदान दिवस को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का निर्देशः ध्यान रहे कर्फ्यू जैसा नहीं लगे माहौल

 
Ranchi: लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने परिवहन विभाग की बैठक की. इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि लोकसभा चुनाव के दौरान वाहन प्रबंधन इस ढंग से करें कि मतदान दिवस के दिन माहौल कर्फ्यू जैसा नहीं रहे. आम नागरिकों को आवागमन में कोई असुविधा नहीं हो, इसका हर संभव ध्यान रखें. आम नागरिक सहित चुनाव कार्य से जुड़े मतदान कर्मियों एवं सुरक्षा बलों को चुनाव ड्यूटी के दौरान आवागमन में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए. इसके लिए असेसमेंट कर 26 अप्रैल तक वाहन प्रबंधन से संबंधित रिपोर्ट सौंपना सुनिश्चित करें. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार गुरुवार को निर्वाचन सदन से सभी प्रमंडलीय आयुक्त, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त,  वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव, सभी जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी संग वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वाहन प्रबंधन की समीक्षा की. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-congress-candidates-are-trying-to-bridge-the-delay-in-getting-tickets-through-vigorous-campaigning/">धनबाद

: टिकट मिलने में देरी को धुआंधार प्रचार से पाटने में जुटीं कांग्रेस प्रत्याशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही