Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेयजल विभाग के चीफ इंजीनियर सृष्टिधर मोदी का कोरोना से निधन, दर्जनों कर्मी-अधिकारी संक्रमित

 

Ranchi : कोरोना की दूसरी लहर बेहद खतरनाक है. झारखंड में संक्रमण तेजी से फैल रहा है. इलाज के दौरान रोजाना दर्जनों लोगों की जान जा रही है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के दर्जनों इंजीनियर कोरोना संक्रमित हैं. पिछले दिनों कोरोना से पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज चौधरी का देवकमल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गया था. सोमवार को पेयजल मुख्यालय में पदस्थापित चीफ इंजीनियर सृष्टिधर मोदी का निधन हो गया. संक्रमण के बाद सृष्टिधर मोदी अस्पताल में इलाज करा रहे थे. झारखंड में रोजाना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है. मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. अब तो कोरोना सरकार के सभी विभाग में फैल चुका है. संक्रमित सरकारी अफसरों व कर्मियों की संख्या बढ़ रही है.

अभियंता प्रमुख श्वेताभ कुमार का नौ दिनों तक चला इलाज

पेयजल विभाग के अभियंता प्रमुख श्वेताभ कुमार, मुख्य अभियंता केके वर्मा, कार्यपालक अभियंता रेयाज आलम, अंडर सेक्रेट्री रंजीत चौधरी कोरोना से संक्रमित थे. पेयजल विभाग के रांची पूर्व प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता निरंजन कुमार की भी तबीयत खराब थी. अभियंता प्रमुख श्वेताभ कुमार का इलाज पल्स अस्पताल में नौ दिनों तक चला. निगेटिव आने के बाद घर चले गए. तबीयत में सुधार देखने को मिल रहा है. नेपाल हाउस स्थित पेयजल विभाग के मुख्यालय में कई अन्य अफसर व कर्मियों की तबीयत खराब है, जो अपना इलाज घर में ही करा रहे हैं.

पूरा परिवार हो जा रहा संक्रमित

पेयजल विभाग के प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट के मुख्य अभि​यंता संजय झा और उनका पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया था. मगर अब धीरे-धीरे सभी के सेहत में सुधार देखने को मिल रहा है. कार्यपालक अभियंता रेयाज आलम सहित उनका भी पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया था, मगर अभी परिवार के सदस्यों की सेहत ठीक है. पेयजल विभाग के ज्यादातर संक्रमित इंजीनियर घर में ही रहकर अपना इलाज करा रहे हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही