Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाईकोर्ट के चार नये जजों को मुख्य न्यायाधीश ने दिलवायी शपथ

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने चार नये जजों को आज शपथ ग्रहण करवाया है. इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हाईकोर्ट के जज, अधिवक्ता, महाअधिक्ता समेत कई लोग उपस्थित रहे. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा झारखंड हाईकोर्ट से संबंधित न्यायाधीशों की नियुक्ति के मामले में 5 नाम प्रस्तावित किए गए थे. इनमें से चार नामों को केंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है. जिन चार नामों को स्वीकृति मिली है, उनमें गौतम कुमार चौधरी ,अंबुज नाथ ,नवनीत कुमार और संजय प्रसाद के नाम शामिल हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/sapat-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें -  लगातार">https://lagatar.in/for-the-8th-time-in-a-row-rbi-did-not-make-any-changes-in-interest-rates-the-repo-rate-remained-at-4-percent/">लगातार

8वीं बार आरबीआई ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4 फीसदी पर बरकरार

अधिसूचना जारी की गयी

केंद्र सरकार की सहमति के बाद राष्ट्रपति भवन एवं केंद्रीय विधि एवं न्याय विभाग की ओर से नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. जिन नामों को कॉलेजियम की मंजूरी मिली है, वे सभी पांच जज न्यायिक सेवा के अधिकारी हैं. जिन 4 लोगों के नाम की मंजूरी मिली है. उनमें झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ, रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश नवनीत कुमार, ज्यूडिश्यिल एकेडमी के निदेशक गौतम कुमार चौधरी और लॉ सेक्रेटरी संजय प्रसाद शामिल हैं. फिलहाल झारखंड हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस समेत 15 न्यायाधीश हैं. इन नए जजों की नियुक्ति के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 19 हो गयी हैं. इसे भी पढ़ें - AirForce">https://lagatar.in/airforce-day-today-president-prime-minister-defense-minister-congratulated-the-indian-air-force/">AirForce

Day आज, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री ने भारतीय वायुसेना को दी शुभकामनाएं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही