Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन आज झारखंड विधानसभा स्थित आवास संख्या-70 पहुंचे. इस अवसर पर उन्होंने विधायक हेमलाल मुर्मू के पोते हर्षल मुर्मू के 9वें जन्मदिन समारोह में शामिल होकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया.
समारोह के दौरान विधायक कल्पना सोरेन, विधायक हेमलाल मुर्मू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं परिजनों ने भी हर्षल मुर्मू को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम का माहौल हर्षोल्लासपूर्ण रहा और सभी ने मिलकर जन्मदिन को यादगार बनाया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment