Search

 
 
 

थम गया नगर निकाय चुनाव प्रचार का भोपू, प्रत्याशी डोर टू डोर कर सकेंगे कैंपेन

Ranchi: राज्य की 48 नगर निकायों में होनेवाले चुनाव प्रचार शाम 5 बजे थम गया है. सभी निर्वाचन क्षेत्रों में इसके बाद न तो सभा होगी और न ही कोई जुलूस का आयोजन होगा.
 

Ranchi: राज्य की 48 नगर निकायों में होनेवाले चुनाव प्रचार शाम 5 बजे थम गया है. सभी निर्वाचन क्षेत्रों में इसके बाद न तो सभा होगी और न ही कोई जुलूस का आयोजन होगा. हालांकि प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेन कर सकेंगे. निकाय चुनाव के तहत 23 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होना है.


नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत ट्रांसपोर्ट नगर में स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्र बनाया है. वहीं स्ट्रांग रुम में जाने के लिए दो रास्ते बनाए गए हैं. इससे पहले स्ट्रॉन्ग रूम पंडरा में बनाया जाता था, लेकिन इस बार ट्रांसपोर्ट नगर जो रिंग रोड में है, स्थानांतरित कर दिया गया है. मतगणना स्थल पर केवल वैध पासधारियों को प्रवेश मिलेगा और पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और पुलिस बल द्वारा की जाएगी.


नगर निकाय चुनाव की हर गतिविधियों पर रांची पुलिस पैनी नजर रख रही है. उसके लिए स्ट्रांग रुम बनाया गया है. रांची पुलिस इस रुम से हर गतिविधियों पर नजर रखेगी. इस रुम में भी कई अधिकारी रहेंगे और दिशा निर्देश जारी करेंगे. 


रांची सिटी एसपी ने बताया कि स्ट्रांग रुम का देर रात निरीक्षण किया गया और सभी चीजों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है. मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियां आज से ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी. कई जगहों पर चुनाव कर्मी रविवार को रवाना होंगे. 27 फरवरी को मतगणना होगी. मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही