Search

झारखंड में निवेश बढ़ाने पर सिंगापुर के उच्चायुक्त से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अहम वार्ता

New Delhi : नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग वाई कुएन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने झारखंड में निवेश, वैश्विक साझेदारी और औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की.
 
इसे भी पढ़ें...

बैठक में राज्य में निवेश के अनुकूल माहौल, उभरते औद्योगिक क्षेत्रों, डिजिटल अर्थव्यवस्था, अवसंरचना विकास और भविष्य की निवेश संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ. मुख्यमंत्री ने झारखंड की प्राकृतिक संपदा, कुशल मानव संसाधन और उद्योगों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी देते हुए सिंगापुर की कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया.

दोनों पक्षों के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत करने, नई तकनीकों के आदान-प्रदान और दीर्घकालिक वैश्विक साझेदारी को बढ़ावा देने पर भी सहमति बनी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही