Saraikela : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने चांडिल बांध घूमने पहुंचीं और जलाशय में केज कल्चर से मत्स्य पालन का अवलोकन किया. कल्पना सोरेन ने चांडिल डैम में नौका विहार करने के बाद केज कल्चर से हो रही मत्स्य पालन के बारीकियों को देखा गया और यहां के विस्थापित मत्स्य पालकों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को समझा गया. मौके पर कल्पना सोरेन ने एंगलिंग से शिकार भी किया. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-in-beur-jail-13-female-and-nine-male-prisoners-will-perform-chhath-festival-the-jail-administration-has-arranged/">पटना
: बेऊर जेल में 13 महिला और नौ पुरूष कैदी करेंगे छठ पर्व, जेल प्रशासन ने की व्यवस्था कल्पना के बांध आगमन पर महिला केज मत्स्य पालकों द्वारा संथाली पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. कल्पना ने कहा कि चांडिल डैम में काफी अच्छे तरीके से मत्स्य पालन हो रहा है. इससे महिला किसान आत्मनिर्भर हो रहे हैं और आधुनिक तकनीक से खेती होने के कारण मत्स्य पालन किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं. मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चांडिल बांध घूमने पहुंचीं, मत्स्य पालन कल्चर देखा

Leave a Comment