Advertisement

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, रांची में अब तक 4 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिली अप्रैल की राशि

  Ranchi :  मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की महिलाओं को अप्रैल महीने की सम्मान राशि का पैसा मिलना शुरू हो गया है.  अब तक कुल 4 लाख 19 हजार 616 महिलाओं को योजना का लाभ मिल चुका है.  इनके खातों में कुल 104 करोड़ 90 लाख 40 हजार रुपये भेजे गये हैं.

 

दूसरे फेज में 79 हजार से ज्यादा महिलाओं को मिला पैसा

 

हाल ही में दूसरे चरण में 79 हजार 553 लाभुकों के खाते में 2500-2500 रुपये ट्रांसफर किये गये हैं.  इस चरण में कुल 19 करोड़ 88 लाख 82 हजार 500 रुपये दिये गये. पहले चरण में 4 जून को 3 लाख 40 हजार 63 महिलाओं को 85 करोड़ 01 लाख 57 हजार 500 रुपये का भुगतान किया गया था.

 

 

दूसरे चरण में लाभ पाने वाली महिलाओं की संख्या इस प्रकार है:

1. अनगड़ा - 2790

2. अरगोड़ा शहरी (नगर निगम) - 3067

3. बड़गाईं शहरी (नगर निगम) - 2310

4. बेड़ो - 4291

5. बुण्डू - 1725

6. बुण्डू नगर पंचायत (नगर निगम) - 690

7. बुढ़मू - 3166

8. चान्हो – 3648

9. हेहल शहरी (नगर निगम) – 4557

10. ईटकी - 2052

 11. कांके - 4933 

 12. कांके शहरी (नगर निगम) - 348

 13. खलारी - 2103

 14. लापुंग - 2618

 15. माण्डर - 4348

 16. नगड़ी - 3764

 17. नगड़ी (नगर निगम) – 2272

18. नामकुम - 3524

19. नामकुम (नगर निगम) - 2372

 20. ओरमांझी - 3138

 21. राहे - 1716

 22. रातू - 3731

 23. सिल्ली - 4370

 24. सोनाहातू - 2073

 25. तमाड़ – 3767

26. शहर (नगर निगम) - 6180

 

 आधार लिंक करना जरूरी, वरना नहीं मिलेगा पैसा

 

जिन महिलाओं का नाम पहले ही योजना में जुड़ चुका है, उन्हें अपने बैंक खाते को आधार से जोड़ना जरूरी है. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अपील की है कि जिनका अभी तक आधार सीडिंग नहीं हुआ है, वो जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करें ताकि पैसा समय पर उनके खाते में पहुंच सके.  

 

कुछ लाभुकों का भौतिक सत्यापन अभी बाकी है.  ऐसे में उन्हें नजदीकी आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन फॉर्म लेना है और प्रक्रिया पूरी करनी है.  जैसे ही यह काम पूरा होगा, उन्हें भी सम्मान राशि का लाभ मिल सकेगा.