Search

 
 
 

CM के निर्देश के बाद पलामू में चतुर्थवर्गीय पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद पलामू में फोर्थ ग्रेड की बहाली पर रोक लगा दी गई है. इस मसले को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नियमावली बनाकर बहाली करने का आग्रह किया.
 

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद पलामू में फोर्थ ग्रेड की बहाली पर रोक लगा दी गई है. इस मसले को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नियमावली बनाकर बहाली करने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया है कि पलामू जिले में चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से रोक दी जाए. 


इस बीच सरकार ऐसी व्यवस्था तय करेगी जिससे राज्य के प्रत्येक जिले के स्थानीय युवाओं को चतुर्थवर्गीय पदों पर रोजगार का अवसर मिल सके. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि झारखंड में चतुर्थवर्गीय पदों पर नियुक्ति के लिए कोई नियमावली नहीं बनी है और वर्तमान में बिहार सरकार की नियमावली के आधार पर नियुक्तियां की जा रही हैं. इससे झारखंड के युवाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही