Search

 
 
 

Weather Alert: रांची में 24 जून से भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

झारखंड में मॉनसून ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है, जिससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है.
 

Ranchi: झारखंड में मॉनसून ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है, जिससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग ने 24 से 26 जून तक राजधानी रांची सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.


24 से 26 जून तक प्रभावित जिले


मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 26 जून तक रांची, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में बारिश की संभावना जताई गई है.

 
22 और 23 जून को इन जिलों में होगी बारिश


मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 जून को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में बारिश की संभावना जताई गई है. 

 

हल्के से मध्यम स्तर तक की बारिश


मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर तक बारिश हो सकती है. जबकि कुछ जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है. रांची में 24 जून से भारी बारिश की संभावना है, जबकि राज्य के 10 जिलों में 22 और 23 जून को भारी बारिश हो सकती है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही