Search

रांची: मुख्यमंत्री मईयां सम्मान बहुत महत्वपूर्ण योजना है: डीसी

Shubham Kishor
Ranchi: डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने गुरुवार को विभिन्न योजनाओं का लेकर समाहरणालय में मैराथन बैठक की. इस दौरान मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का जिले में बेहतर क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई. 30 अगस्त से शुरू आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के चौथा चरण को लेकर अभी से ही सारी तैयारियां सुनिश्चित करने को लेकर बैठक हुई. बैठक करके सभी कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा के तमाम आयामों की जांच करने के निर्देश भी डीसी ने दिए. वहीं द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचन सम्बंधित बैठक भी की गई. डीसी ने मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का जिले में बेहतर क्रियान्वयन को लेकर बैठक की. बैठक में डीडीसी दिनेश कुमार यादव, सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार, बीडीओ, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक समेत रांची जिला के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी एवं अन्य सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.
डीसी ने सभी सम्बंधित अधिकारी से कहा कि मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है. इसका लाभ सभी योग्य महिला को मिले यह काफ़ी महत्वपूर्ण है. उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारी एवं पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी वार्ड स्तर (शहरी क्षेत्र) पंचायत स्तरीय कैम्प के सफल आयोजन का सुचारु रूप से कराए. जिले में 3 से 10 अगस्त तक पंचायत स्तरीय कैम्प एवं शहरी क्षेत्र के चिन्हित स्थलों में कैम्प प्रस्तावित है. डीसी ने कहा कि सभी प्रखण्डों में कार्यरत आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिका मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का फॉर्म अपने सेंटर में महिलाओं के बीच वितरित करेगी. साथ ही जो महिलाएं फॉर्म नहीं ले पायेगी, उन महिलाओं के घर जाकर फॉर्म दिये जाएंगे. मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना में फार्म जमा होने पर आवेदक को उनके दिए मोबाइल पर मैसेज या प्रखंड और अंचल कार्यालय द्वारा वॉइस कॉल के माध्यम से जानकारी दी जाएगी.

30 अगस्त से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का चौथा चरण

डीसी ने जिला के सभी वरीय पदाधिकारियों से बैठक करते हुए ने आपकी योजना- आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर बैठक की. बैठक में डीसी ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार की कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं. इन योजनाओं के क्रियान्वयन में कई बार अड़चन आने की शिकायतें सामने आती रहती हैं. ऐसे में पूरी योजना और तैयारी के साथ सभी योजनाओं को धरातल पर उतारें, ताकि सहूलियत के साथ इसका लाभ लोगों को मिल सके. डीसी ने सभी सम्बंधित अधिकारी को बताया की राज्यभर में 30 अगस्त से 15 सितंबर -2024 तक आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का चौथा चरण चलेगा. इस चरण में राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को उनके घर पर पहुंचकर देने की पहल की जाएगी. इसलिए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर अभी से ही सारी तैयारियां सुनिश्चित कर लें.

विद्यार्थियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है

रांची डीसी ने सभी सम्बंधित वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा के तमाम आयामों की जांच करने के निर्देश दिए. बैठक में कहा गया कि रांची नगरीय क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न कोचिंग संस्थानों के सम्बन्ध में कोचिंग संस्थानों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप नियमानुसार अपने संस्थानों का संचालन नहीं किया जा रहा. जिसके कारण छात्र-छात्राओं को अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. डीसी ने सम्बंधित सभी अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है. इसके लिए सभी कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा के तमाम आयामों की जांच करने का निर्देश दिया गया. डीसी ने कहा कि सभी कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा के तय मानकों का पालन अच्छे से हो रहा है, यह जरूर देखें. जिसमें छात्र छात्राओं के लिए एग्जिट और इंट्री गेट कोचिंग संस्थान में होना, सीसीटीवी, क्षमता के अनुसार छात्र, फायर सेफ्टी, कोचिंग संस्था तय मानकों पर चल रहा है या नही, श्रम मानकों का पालन, बिजली सम्बंधित सुरक्षा के उपाय, हेल्प डेस्क, नामांकित छात्र/ छात्राओं की संख्या, पर्याप्त प्रकाशीय व्यवस्था, पेयजल/ शौचालय की व्यवस्था, आकस्मिक चिकित्सा, पार्किंग, भवन स्थिति, भवन एवं बेसमेंट/ सुरक्षा मानक की स्थिति, आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए कार्य योजना, शिकायत सम्बंधित पंजी है. इन सभी मानकों का पालन को लेकर कोचिंग संस्थान का निरीक्षण करें.

द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत निर्वाचन सम्बंधित बैठक

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त्त राहुल कुमार सिन्हा ने द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत निर्वाचन सम्बंधित बैठक आयोजित की. बैठक में रांची जिला के पदाधिकारी , प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी एवं अन्य सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहें. डीसी ने सभी सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की सभी सम्बंधित बीएलओ द्वारा घर-घर मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं सुधार जल्द से जल्द 100 प्रतिशत पूरा करें. यह सुनिश्चित रहे एवं सभी बीएलओ कम से कम 50 आवेदन प्राप्त करते हुए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना सुनिश्चित करें. डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 हेतु मतदान केंद्रों पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी की व्यवस्था सभी मतदान केंद्रों में सुनिश्चित रूप से रखें यह सुनिश्चित अभी से ही कर लें. डीसी ने सभी सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया की वे सम्बंधित बूथ के बीएलओ के माध्यम से ब्लैक एंड वाइट फोटो को मतदाता पहचान पत्र में रंगीन में बदले जो 18 वर्ष उम्र पूरी कर लिया हैं, उनका नाम मतदाता सूची में अवश्य रूप में जोड़े. डीसी ने विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर नए मतदान केंद्र परिवर्तन एवं नाम परिवर्तन की सूचना मतदाताओं को उपलब्ध कराने, नए मतदान केंद्रों की स्थापना के बाद मतदान केंद्रों की संख्या में परिवर्तन कराने कि बात कही.
इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-doctor-duped-of-rs-30-lakh-cyber-criminals-carried-out-the-crime-by-digital-arrest/">रांची

: डॉक्टर से 30 लाख की ठगी, डिजिटल अरेस्ट कर साइबर अपराधियों ने दिया घटना का अंजाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp