Search

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगाया जनता दरबार, पेपर नीचे गिरने पर अधिकारी से हुए नाराज

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार (12 जून) को जनता दरबार लगाया. इस दौरान कई फरियादी अपनी फरियाद लेकर जनता दरबार पहुंचे. जहां मुख्यमंत्री सभी की समस्याएं सुन रहे थे. तभी कुछ ऐसा हुआ कि नीतीश कुमार एक अधिकारी से नाराज हो गए और उसे सभी के सामने डांट लगाने लगे. दरअसल जनता दरबार में अधिकारी शिकायत की कॉपी को मुख्यमंत्री के हाथ में देते हैं. जनता दरबार में जब एक अधिकारी शिकायत की कॉपी मुख्यमंत्री को देने पहुंचा तो उसके हाथ से पेपर नीचे  गिर गया. जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारी को डांट लगाई. जिसके बाद अधिकारी ने सीएम की टेबल पर पेपर को रखकर चला गया. बिहार की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शिकायतों को सुन समस्या के समाधान का दिया निर्देश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/nitish-kumar-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने उनके समाधान का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. कई विभाग के अधिकारियों को ऑन द स्पॉट सीएम ने फोन किया. साथ ही समस्याओं से अवगत कराते हुए जल्द समाधान का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें: फिल्म">https://lagatar.in/film-city-will-soon-get-its-own-railway-station-for-shooting/">फिल्म

सिटी को शूटिंग के लिए जल्द मिलेगा अपना रेलवे स्टेशन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp