Search

 
 
 

फिल्म सिटी को शूटिंग के लिए जल्द मिलेगा अपना रेलवे स्टेशन

 
Lagatar Desk: मुंबई में फिल्म सिटी को शूटिंग के लिए जल्द मिलेगा अपना रेलवे स्टेशन. दरअसल मुंबई में फिल्म सिटी के नाम से मशहूर दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी में जल्द ही आउटडोर शूटिंग की लोकेशन के तौर पर एक रेलवे स्टेशन का सेट लगाया जाएगा. महाराष्ट्र फिल्म, रंगमंच, सांस्कृतिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक अविनाश ढाकने ने बताया कि रेलवे स्टेशन सेट के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है. उनके अनुसार, फिल्म निर्माता लगातार मांग कर रहे थे कि फिल्मों की शूटिंग के लिए एक रेलवे स्टेशन सेट होना चाहिए, क्योंकि वास्तविक रेलवे स्टेशनों पर शूटिंग की अनुमति मिलना मुश्किल होता है. मनोरंजन">https://lagatar.in/tejashwi-prakash-celebrates-his-30th-birthday-with-karan-kundrra-fans-are-congratulating/">मनोरंजन

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-130.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्होंने कहा, ‘‘रेलवे स्टेशनों पर फिल्म की शूटिंग से यातायात बाधित हो सकता है और यात्रियों को भी असुविधा हो सकती है.’’ ढाकने ने बताया कि इसके अलावा फिल्म सिटी में 16 मौजूदा इनडोर स्टूडियो को चरणबद्ध तरीके से उन्नत बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अच्छे प्रोडक्शन हाउस की तलाश कर रहे मराठी पटकथा लेखकों के लिए एक पोर्टल विकसित करने की प्रक्रिया जारी है. जिसमे वे अपनी पटकथाओं को अपलोड कर सकेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म और मनोरंजन संबंधी एक नीति तैयार की जा रही है, हालांकि कोविड महामारी की वजह से इसमें विलंब हुआ है. फिल्म सिटी की स्थापना साल 1977 में की गई थी. यह गोरेगांव में 521 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है. इसका प्रबंधन राज्य द्वारा संचालित महाराष्ट्र फिल्म, रंगमंच, सांस्कृतिक विकास निगम करता है. इसे भी पढ़ें: लैंड">https://lagatar.in/land-scam-amit-agarwal-denies-involvement-in-forgery-dilip-ghosh-accepts/">लैंड

स्कैम : फर्जीवाड़े में संलिप्तता से अमित अग्रवाल ने किया इनकार, दिलीप घोष ने किया कबूल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही