Search

 
 
 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बदलने वाला है आशियाना, नए आवास का लिया जायजा

बिहार विधान परिषद की सदस्यता से (MLC) इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सरकारी आवास बदलने वाला है. नीतीश कुमार पहले से रह रहे सरकारी आवास (मुख्यमंत्री आवास) छोड़कर 7 सर्कुलर रोड स्थित अपने नए सरकारी आवास में रहेंगे. आवास में अभी रंग-रोगन और रेनोवेशन का कार्य किया जा रहा है.
 

Patna: बिहार विधान परिषद की सदस्यता से (MLC) इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सरकारी आवास बदलने वाला है. नीतीश कुमार पहले से रह रहे सरकारी आवास (मुख्यमंत्री आवास) छोड़कर 7 सर्कुलर रोड स्थित अपने नए सरकारी आवास में रहेंगे. आवास में अभी रंग-रोगन और रेनोवेशन का कार्य किया जा रहा है. आवास को चकाचक चमकाया जा रहा है.

 

नए आवास में शिफ्ट होने से पहले नीतीश कुमार ने भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पूरे बंगले का जायजा लिया और वहां चल रहे कार्यों को देखा. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले नीतीश कुमार अपने नये आवास को देखने 7 सर्कुलर रोड पहुंचे. माना जा रहा है वे एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास को छोड़कर इसी सरकारी बंगले में शिफ्ट होंगे. 

 

उन्होंने नए आवास में चल रहे रंग-रोगन के काम का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. जायजा लेने के दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे. खास बात यह है कि जब नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था, तब वे खुद 7 सर्कुलर रोड स्थित इसी सरकारी बंगले में रहते थे. 

 

सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद वे इसी बंगले में रहेंगे. नए आवास में चल रहे काम का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री वापस एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास लौट गए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही