Search

 
 
 

बिहार के इन जिलों में 1 अप्रैल को बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

बिहार में बुधवार को मौसम बदलने वाला है. एक ओर जहां मार्च खत्म होते ही सूरज की तपिश बढ़ गई है. वहीं, तेज हवा और हल्की बारिश से होने से मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, 1 अप्रैल तक उत्तर और मध्य बिहार के कई जिलों में बादल, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.
 

Patna: बिहार में बुधवार को मौसम बदलने वाला है. एक ओर जहां मार्च खत्म होते ही सूरज की तपिश बढ़ गई है. वहीं, तेज हवा और हल्की बारिश से होने से मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, 1 अप्रैल तक उत्तर और मध्य बिहार के कई जिलों में बादल, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. बिहार के कई जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

 

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, गोपालगंज, सिवान, दरभंगा, मधुबनी, पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

 

आने वाले दिनों में मौसम का हाल

आने वाले दिनों में मौसम में सुधार हो सकता है. 2-3 अप्रैल को राज्य में मौसम शुष्क बना रह सकता है. 4 अप्रैल को लगभग आधे बिहार में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. इन जिलों में कटिहार, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, वैशाली, अररिया, सुपौल, मुजफ्फरपुर, बक्सर, औरंगाबाद समेत अन्य जिले शामिल हैं. इसके बाद 5 अप्रैल को भी कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.

 

वहीं, अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. यानी 6 अप्रैल तक अधिकतर जिलों में ग्रीन जोन रहेगा. इसका मतलब है कि कोई खास खतरा नहीं रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही