Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में SDPO व DRDA डायरेक्टर के ठिकानों पर EOU की रेड

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को दो सरकारी अधिकारियों के एक दर्जन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है.
Advertisement
Advertisement

Kishanganj : बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को दो सरकारी अधिकारियों के एक दर्जन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है.

 

जानकारी के अनुसार किशनगंज के SDPO गौतम कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के साक्ष्य मिले है. उनके पास लगभग 1 करोड़ 94 लाख की अतिरिक्त संपत्ति पाई गई है. जो उनकी आय से 60 प्रतिशत अधिक है. विस्तृत जांच में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है. 


SDPO गौतम कुमार के पटना, पूर्णिया और किशनगंज समेत छह ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. EOU की टीम सुबह ही उनके आवास और कार्यालय पहुंच गई और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की. गौतम कुमार पहले पटना में BMP-5 में DSP के पद पर तैनात रह चुके हैं. EOU की टीम उनकी संपत्ति और निवेश की जांच कर रही है.


इसके साथ-साथ ईओयू की टीम ने सहरसा के DRDA डायरेक्टर वैभव कुमार के मुजफ्फरपुर समेत छह ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. उनके खिलाफ भी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है. 

 

वैभव कुमार पर करीब 2.41 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का आरोप है. EOU की टीमें उनके सभी दस्तावेजों की जांच कर रही हैं. हालांकि इन आरोपों की पुष्टि के लिए EOU गहराई से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है.

 

EOU के ADG नैय्यर हसनैन खान ने बताया कि तलाशी की कार्रवाई पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी. फिलहाल दोनों अधिकारियों के खिलाफ मिले साक्ष्यों की जांच की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही