Search

 
 
 

गयाजी : बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर

बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है, जिसमें दो घरों के चिराग बुझ गए. ताजा मामला गयाजी के फतेहपुर थाना क्षेत्र का है, जहां मंगलवार को बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Gayaji : बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है, जिसमें दो घरों के चिराग बुझ गए. ताजा मामला गयाजी के फतेहपुर थाना क्षेत्र का है, जहां मंगलवार को बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

मृतकों की पहचान रघवाचक गांव निवासी विनोद यादव के इकलौते पुत्र रोशन कुमार और सतेंद्र यादव के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार तीनों युवक बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे. तभी चपरी मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया.

 

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद रोशन और राहुल को मृत घोषित कर दिया. तीसरे युवक की हालत गंभीर है उसका इलाज किया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.    


दोनों छात्र हाल ही में मैट्रिक परीक्षा में सफल हुए थे और उनका रिजल्ट आए अभी दो दिन ही हुए थे. घर में खुशी का माहौल था, जो इस हादसे के बाद गम में बदल गया.

 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि फरार ट्रैक्टर चालक के बारे में पूछताछ की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही