Search

 
 
 

एक लाइन में नीतीश ने दिया इस्तीफा, लेटर पर हो रही चर्चा

लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उनका इस्तीफा मंजूर भी हो गया है. उनके इस्तीफा देने के बाद से साफ संकेत मिल गया है कि वे अब जल्द ही मुख्यमंत्री पद भी छोड़ सकते हैं.
 

Patna: लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उनका इस्तीफा मंजूर भी हो गया है. उनके इस्तीफा देने के बाद से साफ संकेत मिल गया है कि वे अब जल्द ही मुख्यमंत्री पद भी छोड़ सकते हैं. ऐसे में बिहार को कई साल बाद नया मुख्यमंत्री मिल सकता है.

 

इस्तीफे में क्या लिखा ?

नीतीश कुमार के एक लाइन का इस्तीफा बेहद छोटा और औपचारिक था. उन्होंने पत्र में सिर्फ इतना लिखा कि ‘मैं इसके द्वारा 30-3-2026 से सदन से अपने स्थान का त्याग पत्र देता हूं.’  पत्र के ऊपर स्थान और तारीख लिखी गई थी, नीचे उनका हस्ताक्षर था. इतना औपचारिक पत्र होने के बावजूद बड़ा राजनीतिक संदेश देने वाला इस्तीफा माना जा रहा है.

 

इस्तीफा मंजूर

नीतीश कुमार की तरफ से यह इस्तीफा उनके ही पार्टी के दो एमएलसी लेकर बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कार्यालय पहुंचे. पत्र को जमा करने से पहले पत्रकारों के बीच दिखाया गया. इसके तुरंत बाद सभापति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया और सीट खाली घोषित कर दी.

 

सरकारी नोटिफिकेशन भी जारी

बिहार विधान परिषद सचिवालय ने नीतीश के पत्र को स्वीकार करने के तुरंत नोटिफिकेशन जारी कर दिया. जिसमें कहा गया कि 30 मार्च 2026 से नीतीश कुमार की सदस्यता खत्म हो गई है. संविधान के अनुच्छेद 190(3)(ख) के तहत सभापति ने इस्तीफा स्वीकार किया है, जिसके बाद उनकी सीट खाली हो गई.

 

बिहार विधान परिषद के सभापति बोले

सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि उन्होंने सुबह मुख्यमंत्री से भेंट किया था. उसी दौरान इस्तीफा मिला. उन्होंने साथ ही कहा कि उनके जाने से बिहार दुखी है, लेकिन आज राज्य विकसित राज्यों की सूची में आ गया है.

 

बिहार का अगला सीएम फेस कौन?

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब बिहार के सियासी गलियारों में अगले सीएम पर चर्चा तेज हो गई है. माना जा रहा है कि बीजेपी पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाएगी. हालांकि आने वाले दिनों में सीएम फेस का अनुमान ही लगाया जा सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही