Search

 
 
 

बिहार को मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, 17 अप्रैल से करेंगे ज्वाइन

हार के प्रशासनिक हल्के में अधिकारियों की कमी को जल्द ही राहत मिलने वाली है. प्रशासनिक सिस्टम में 25 नए आईएएस (IAS) अधिकारियों के ज्वाइन करने से कामकाज का बोझ कम होगा. इनमें यूपीएससी से चयनित 11 युवा और बिहार प्रशासनिक सेवा से परमोशन पाए हुए 14 अनुभवी चेहरे हैं.
 

Patna: बिहार के प्रशासनिक हल्के में अधिकारियों की कमी को जल्द ही राहत मिलने वाली है. प्रशासनिक सिस्टम में 25 नए आईएएस (IAS) अधिकारियों के ज्वाइन करने से कामकाज का बोझ कम होगा. इनमें यूपीएससी से चयनित 11 युवा और बिहार प्रशासनिक सेवा से प्रमोशन पाए हुए 14 अनुभवी चेहरे हैं. ये सभी 25 अधिकारी 17 अप्रैल तक ज्वाइन कर बिहार कैडर में योगदान देना शुरू कर देंगे.

 

17 अप्रैल से होगी ज्वाइनिंग 

इन अधिकारियों को ज्वाइनिंग के तुरंत बाद उन्हें जिलों में तैनात किया जाएगा, जिससे विकास कार्यों की रफ्तार में तेजी आएगी. नए आईएएस अधिकारी वरिष्ठ जिलाधिकारियों के मार्गदर्शन में जमीनी स्तर पर काम संभालेंगे और विकास को गति देंगे. नए अधिकारियों के ज्वाइनिंग से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.

 

फिलहाल, ये सभी अधिकारी मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं. ट्रेनिंग पूरा होने के बाद बिहार कैडर ज्वाइन करेंगे. शुरुआती चरण में ये अधिकारी वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में काम करेंगे.

 

प्रमोशन से मिलेंगे 14 अधिकारी

प्रशासनिक कामकाज से वाकिफ बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अनुभवी अधिकारी को प्रमोशन किया जा रहा है. इन अधिकारियों को मई-जून 2026 तक नई जिम्मेवारी मिल जाएगी. बिहार में अभी कुल 359 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 280 अधिकारी ही तैनात है. जिनमें से 30 अधिकारी केंद्रीय डिपुटेशन पर दिल्ली में हैं. ऐसे में 25 नए चेहरों के आने से कुल संख्या 305 हो जाएगी. इससे वरिष्ठ अधिकारियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो अभी एक साथ तीन-तीन विभागों का अतिरिक्त जिम्मा संभाल रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही