Search

 
 
 

नीतीश चुनाव के पहले से ही अस्वस्थ हैं, इसलिए उन्हें हटाया जा रहा : पीके

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार चुनाव के पहले से ही अस्वस्थ हैं और यही वजह है कि उन्हें धीरे-धीरे सत्ता से हटाने की तैयारी की जा रही है.
 

Bhagalpur :  बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार चुनाव के पहले से ही अस्वस्थ हैं और यही वजह है कि उन्हें धीरे-धीरे सत्ता से हटाने की तैयारी की जा रही है.

 

 

पीके ने सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार की जनता के साथ आखिर विश्वासघात किसने किया. नीतीश कुमार की पार्टी ने या उनकी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी ने? वे यही नहीं रुके, उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि नीतीश कुमार ने चुनाव के दौरान बिहार के युवाओं से 1 करोड़ नौकरियों का वादा किया गया था, उसे कौन पूरा करेगा.

 

प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर भी बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिसे चाहेंगे, वही मुख्यमंत्री होगा. पीके के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही