Search

 
 
 

मुरहू हिंसा के बाद खूंटी में तनाव, सर्व सनातन समाज ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान

जिले के मुरहू में शनिवार को रामनवमी के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है. इस घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई से नाराज सर्व सनातन समाज ने बैठक कर अनिश्चितकालीन बंद करने का ऐलान किया है.
 
खूंटी में सारी दुकानें बंद
  • गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग तेज

Khunti :   जिले के मुरहू में शनिवार को रामनवमी के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है. इस घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई से नाराज सर्व सनातन समाज ने बैठक कर अनिश्चितकालीन बंद करने का ऐलान किया है.

 

इसका असर रविवार की दोपहर से ही दिखने लगा है.सनातन समाज निर्दोष लोगों की बिना शर्त रिहाई और पुलिस कार्रवाई रोकने की मांग की है. उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक खूंटी पूरी तरह बंद रहेगा.    

 

हालांकि प्रशासन का कहना है कि शिकायतों और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है. डीएसपी वरुण रजक ने कहा है कि दोनों पक्षों की तरफ से आवेदन मिले थे, जिसके आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है.

 

उन्होंने कहा है कि जिन लोगों के खिलाफ ठोस सबूत मिलेंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी. वरुण रजक ने कहा कि फिलहाल दो लोगों के खिलाफ ठोस साक्ष्य मिले हैं. बाकी जितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें छोड़ने की प्रक्रिया चल रही है. 

 

डीएसपी वरुण रजक ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है.  बता दें कि रामनवमी के दौरान हुई हिंसक झड़प मामले में मुरहू थाना में अब तक 10 मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें से तीन प्राथमिकी प्रशासन की ओर से दर्ज कराए गए हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही