Search

 
 
 

मुख्यमंत्री स्पष्ट करें, उनकी कैबिनेट के कितने मंत्री विफल : दीपक प्रकाश

 
Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने सार्वजनिक बयान देकर हेमंत सरकार में शामिल अपनी पार्टी के मंत्रियों को अपमानित किया है. उन्होंने अपने बयान से राज्य सरकार के कार्यकलापों पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है. भाजपा के आरोपों की पुष्टि कर दी है. दीपक प्रकाश ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री को कांग्रेस प्रभारी द्वारा मंत्रियों के संबंध में दिए गए बयानों पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. सरकार के मुखिया के नाते उन्हें पूरी तरह पता होगा कि कांग्रेस के मंत्रियों में कौन कितना और किस तरह विफल साबित हुआ है. उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री अपनी सरकार की सफलताओं पर बोलते नहीं थकते. प्रशंसा के लिए करोड़ों रुपए विज्ञापनों पर खर्च कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस प्रभारी सरकार को विफल बता रहे. ऐसे में जनता को एक बार फिर से दिग्भ्रमित किया गया है. जनता आखिर किनकी बातों पर भरोसा करे. इसे भी पढ़ें – नेतरहाट">https://lagatar.in/residential-schools-will-be-opened-in-chaibasa-dumka-and-bokaro-on-the-lines-of-netarhat/">नेतरहाट

की तर्ज पर चाईबासा, दुमका और बोकारो में खोले जायेंगे आवासीय विद्यालय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही