Search

 
 
 

मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना: फ्री कोचिंग के साथ हर महीने 2500 रुपये, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Ranchi News: मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए विद्यार्थियों को Eklavya Prashikshan Yojna Portal और Mobile App के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा. योजना के क्रियान्वयन के लिए तैयार किए गए इस प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन से लेकर आवेदन, चयन और बाद की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी.
 

Ranchi News: झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना राज्य के मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है. योजना के तहत विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, CLAT, मास कम्युनिकेशन, फैशन डिजाइनिंग, होटल मैनेजमेंट और CA/ICWA जैसी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी. इसके साथ कोचिंग अवधि के दौरान पात्र विद्यार्थियों को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता भी मिलेगी.

 

इस योजना के तहत आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. विद्यार्थियों को एकलव्य प्रशिक्षण योजना पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन और आवेदन करना होगा.

इसे भी पढ़ें - 

 

 

 

कहां करें आवेदन?

मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए विद्यार्थियों को Eklavya Prashikshan Yojna Portal और Mobile App के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा. योजना के क्रियान्वयन के लिए तैयार किए गए इस प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन से लेकर आवेदन, चयन और बाद की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी.

 

आवेदन के लिए पहले करना होगा रजिस्ट्रेशन

आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को पोर्टल पर सबसे पहले अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके लिए मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी समेत जरूरी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी होगी. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद विद्यार्थी लॉगिन कर आवेदन की आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.

 

आवेदन में क्या-क्या भरना होगा?

लॉगिन करने के बाद विद्यार्थियों को अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी. इसके अलावा जिस प्रवेश परीक्षा और कोर्स के लिए कोचिंग लेना चाहते हैं, उसका विकल्प चुनना होगा. आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे. इनमें प्रमुख रूप से 10वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र और वैध आय प्रमाण पत्र शामिल हैं. पात्रता के अनुसार, अन्य आवश्यक दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं.

 

मेरिट लिस्ट के बाद पूरी होगी अगली प्रक्रिया

आवेदन के बाद विद्यार्थियों के 10वीं बोर्ड में प्राप्त अंकों के आधार पर मेधा सूची/पैनल तैयार किया जाएगा. चयनित विद्यार्थियों को योजना के तहत सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में दाखिला लेना होगा. कोचिंग संस्थान में प्रवेश मिलने के बाद विद्यार्थियों को दोबारा पोर्टल पर लॉगिन करना होगा. वहां उन्हें अपने कोचिंग संस्थान का नाम चुनना, बैंक खाते से संबंधित जानकारी अपलोड करना और आवेदन को अंतिम सत्यापन के लिए संबंधित कोचिंग संस्थान को भेजना होगा.

 

हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग के साथ 2500 रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि दी जाएगी. यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे विद्यार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी. हालांकि, सहायता राशि प्राप्त करने के लिए कोचिंग में कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति जरूरी होगी.

 

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

विद्यार्थियों को आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जांच कर लेनी चाहिए. आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर, ई-मेल, शैक्षणिक जानकारी और बैंक खाते का विवरण सही होना जरूरी है. गलत या अधूरी जानकारी के कारण आवेदन के सत्यापन में परेशानी हो सकती है.

सरकार की ओर से योजना से संबंधित आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन की तिथि, विस्तृत निर्देश और अन्य अपडेट जारी किए जाएंगे. इसलिए विद्यार्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर जारी सूचना और दिशा-निर्देश जरूर देखना चाहिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही