Search

 
 
 

चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने डाकघर का किया निरीक्षण, डाक सेवाओं की समीक्षा

झारखंड परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल संजीव रंजन और डायरेक्टर डाक सेवा आर.वी. चौधरी ने रातू स्थित चिपरा शाखा डाकघर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में दी जा रही डाक सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की.
 
  • -चिपरा शाखा में डाक सेवकों एवं नागरिकों के साथ किया संवाद

Ranchi: झारखंड परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल संजीव रंजन और डायरेक्टर डाक सेवा आर.वी. चौधरी ने रातू स्थित चिपरा शाखा डाकघर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में दी जा रही डाक सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की.

 

चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने डाकघर की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों, रातू और ब्रांबे क्षेत्र के ग्रामीण डाक सेवकों से सीधा संवाद किया और उन्हें डाक विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया. 

 

Uploaded Image

आधुनिक वित्तीय सेवाओं की दी गई जानकारी


अधिकारियों ने लोगों को डाक विभाग की बचत योजनाओं, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) और अन्य आधुनिक वित्तीय सेवाओं की जानकारी विस्तार से दी. इस अवसर पर उपस्थित डाक सेवकों और स्थानीय नागरिकों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और इस पहल की सराहना की.

 

इस दौरान झारखंड परिमंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें अमित कुमार (डिप्टी डिविजनल मैनेजर), बी.के. पंडित (वरिष्ठ डाक अधीक्षक), दीपक कुमार (डाक निरीक्षक, उत्तरी अनुमंडल रांची), ओम प्रकाश चौधरी (उप डाकपाल, आरएसी उप डाकघर) और लाल यशवंत नाथ शाहदेव (डाक अधिदर्शक, उत्तरी अनुमंडल) शामिल थे. अतिथियों का स्वागत चिपरा शाखा डाकघर के डाकपाल अरुण तिवारी एवं अन्य स्थानीय डाक कर्मियों द्वारा किया गया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही