Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्टिंग ऑपरेशन के बाद विवादों में फंसे BCCI के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा, जा सकता है पद

LagatarDesk : टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. चेतन शर्मा एक स्टिंग ऑपरेशन में चयन मसलों से जुड़े मामलों का खुलासा करने के बाद विवादों फंस गये हैं. स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने विराट और रोहित की लड़ाई, विराट कोहली को कप्तानी से हटाने और जसप्रीत बुमराह की चोट, सौरव गांगुली और फिटनेस के लिए इंजेक्शन सहित कई सनसनीखेज खुलासे किये. जिसके बाद एक बार फिर से चेतन शर्मा को उनके पद से हटाया जा सकता है. (पढ़ें, बिहार">https://lagatar.in/tried-to-rape-international-footballer-in-bihar-appealed-to-dm-got-assurance/">बिहार

में इंटरनेशनल फुटबॉलर से रेप की कोशिश, डीएम से लगायी गुहार, मिला आश्वासन)

चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन में किये कई सनसनीखेज खुलासे

चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर आरोप लगाते हुए दिखाया गया है. उन्होंने कथित तौर पर कोच राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के साथ बातचीत का भी खुलासा किया है. शर्मा ने आरोप लगाया के खिलाड़ी 80 से 85 प्रतिशत फिट होने के बावजूद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में जल्द वापसी के लिए इंजेक्शन लेते हैं. भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने यह भी आरोप लगाया कि सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बुमराह की वापसी को लेकर उनके और टीम प्रबंधन के बीच मतभेद थे. इसके अलावा चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन में कई सनसनीखेज खुलासे किये हैं. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-stone-pelting-arson-and-vandalism-after-a-fight-between-two-parties-in-palamus-panki-section-144-applied/">Breaking

: पलामू के पांकी में दो पक्षों में मारपीट के बाद पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़, धारा 144 लागू

दूसरी बार चयन समिति के अध्यक्ष बने थे चेतन शर्मा

बता दें कि पिछले साल नवंबर में पूर्व भारतीय क्रिकेटर को ऑस्ट्रेलिया में खेले गये टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में खराब प्रदर्शन के बाद हटा दिया गया था. हालांकि एक महीने बाद बीसीसीआई ने चेतन को दूसरी बार चयन समिति का अध्यक्ष बनाया था. हालांकि विवादों में फंसने के बाद चेतन शर्मा को फिर से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. लेकिन यह आंतरिक जांच के बाद ही तय होगा. इसे भी पढ़ें : DGP">https://lagatar.in/dgp-ajay-kumar-singh-took-charge-said-will-work-to-maintain-peace-in-the-state/">DGP

अजय कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण, कहा- राज्य में अमन चैन कायम करने का करेंगे काम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही