Search

गुमला: डोभा में डूबने से बच्चे की मौत

Gumla: गुमला थाना क्षेत्र के असनी ग्राम में बुधवार को डोभा में नहाने गए छह वर्षीय बालक बसंत महली की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार गांव के पास के ही डोभा में बच्चे नहाने गए थे. नहाने के दौरान बसंत गहरे पानी में डूब गया. घटना की सूचना मिलते ही राजू महली ने अपने पुत्र बसंत महली को डोभा से निकाला और पेट से पानी निकाल कर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने गहन चिकित्सा करने के बाद मृत घोषित कर दिया. पंचनामा के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. इसे भी पढ़ें - पूरा">https://lagatar.in/the-entire-system-is-trying-to-ensure-that-kejriwal-does-not-get-bail-this-is-dictatorship-sunita/">पूरा

तंत्र सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि केजरीवाल को जमानत न मिले, यह तानाशाही है: सुनीता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp