Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने बोकारो में बाल श्रम की ली जानकारी

  • आयोग के सदस्य उज्जवल प्रकाश तिवारी ने की डीसी से मुलाकात 
Ranchi/Bokaro : झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य उज्जवल प्रकाश तिवारी शुक्रवार को बोकारो जिला के दौरे में थे. यहां उन्होंने डीसी कुलदीप चौधरी से उनके ऑफिस में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जिले के खनन क्षेत्रों में बाल मजदूरी, जिले में अनिबंधित विद्यालयों, विद्यालयों में दिव्यांग छात्रों सहित सीएसआर के तहत बच्चों के लिए किए जाने वाले कार्यों की भी जानकारी ली. डीसी ने आयोग के सदस्य को आश्वस्त किया कि उनके सुझावों का अनुपालन किया जाएगा. मौके पर डीडीसी कीर्तीश्री उपस्थित थीं.

बाल अधिकार संरक्षण संबंधित कार्यों की जानकारी ली

डीसी से मुलाकात के बाद सदस्य उज्जवल प्रकाश तिवारी ने बाल अधिकार संरक्षण से संबंधित कार्यों की जानकारी ली. इनमें समाज कल्याण विभाग अंतर्गत स्पॉन्सरशिप योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना व अन्य योजनाएं शामिल हैं. उन्होंने सभी अधिकारियों को सीएसआर से बच्चों के लिए किये गए कार्य, बाल श्रमिकों को मुक्त कराने की कार्रवाई, शिक्षा विभाग से बच्चों के पठन - पाठन की भी जानकारी ली. मौके पर मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अभिनीत सूरज, सीएसआर के नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी अनिता कुमारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – हर">https://lagatar.in/property-of-public-representatives-and-officials-should-be-checked-every-two-years-vinod-singh/">हर

दो साल में हो जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की संपत्ति की जांच : विनोद सिंह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही