Search

 
 
 

क्रॉस कंट्री रेस में बिरसा स्पोर्ट्स एकेडमी के बच्चों ने बाजी मारी, 6 मेडल झटके

 
Tandwa : टंडवा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया. इसमें तीन किलोमीटर की दौड़ रखी गई. आयोजक एयरफोर्स के जवान बसंत कुमार थे. इस रेस में बिरसा स्पोर्ट्स एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने मिलकर छह मेडल प्राप्त किए. रेस में लड़कियों में पहला स्थान नीलम कुमारी एवं द्वितीय स्थान मनीषा कुमारी, तृतीय स्थान पल्लवी कुमारी, चौथा स्थान अर्चना कुमारी और पांचवा स्थान रूपा कुमारी ने प्राप्त किया. लड़कों में पहला स्थान संतोष कुमार, द्वितीय स्थान महेश कुमार, तृतीय स्थान संतोष कुमार, चौथा स्थान दिनेश कुमार और पांचवा स्थान विनय कुमार ने प्राप्त किया. प्रतियोगिता में बिरसा स्पोर्ट एकेडेमी के दोनों संचालक टिंकू कुमार एवं शुभम कुमार ने सहयोग किया. मुख्य अतिथि टंडवा एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथियों में सिमरिया उत्तरी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य देवंती कुमारी, चतरा मुखिया संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह और सुभाष यादव शामिल थे. संचालन मिथिलेश पांडे ने किया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-student-hanged-himself-after-being-caught-cheating-in-the-exam/">हजारीबाग

: परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर परीक्षार्थी ने लगाई फांसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही