Search

 
 
 

Ranchi News: गिरोह में शामिल कर बच्चों से करवाते थे मोबाइल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: आरोपी कथित तौर पर चोरी के मामलों में जेल भेजे गए बच्चों को जमानत दिलाने में मदद करता था और लावारिस बच्चों को अपने गिरोह में शामिल कर अलग-अलग शहरों के भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी करवाता था.
 
बच्चा चोर गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: रांची रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर से 24 सितंबर को अगवा किए गए 4 वर्षीय बच्चे विवान कुमार को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर को निरुद्ध किया गया है.

 

पुलिस के अनुसार, बच्चे के अपहरण को लेकर चुटिया थाना में मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रांची के निर्देश पर बच्चे की बरामदगी के लिए एसआईटी का गठन किया गया.

इसे भी पढ़ें: 

एसआईटी ने तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए 27 सितंबर को धनबाद रेलवे स्टेशन से रोहित मुखर्जी उर्फ डॉन को धनबाद पुलिस और आरपीएफ के सहयोग से हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान पुलिस के मुताबिक रोहित ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अन्य सहयोगियों के नाम बताए.

 

रोहित की निशानदेही पर पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ इलाके में छापेमारी कर बच्चे को बिट्टु कुमार सिंह के नानी घर से सकुशल बरामद कर लिया. इसके बाद मामले में शामिल रोहित मुखर्जी उर्फ डॉन, बिट्टु कुमार सिंह, छोटु कुमार, तसबोर शेख और जमादार शेख को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस के अनुसार, जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी रोहित मुखर्जी कथित तौर पर चोरी के मामलों में जेल भेजे गए बच्चों को जमानत दिलाने में मदद करता था और लावारिस बच्चों को अपने गिरोह में शामिल कर अलग-अलग शहरों के भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी करवाता था. पुलिस का कहना है कि चोरी किए गए मोबाइल को बांग्लादेश में खपाया जाता था.

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस अब पूरे नेटवर्क और बच्चे के अपहरण के पीछे की वजह की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही