Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिले के सभी विद्यालयों में बच्चों की लर्निंग को बढ़ाया जाएगा : DC हजारीबाग

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: डीसी नैंसी सहाय ने शिक्षक दिवस पर सोमवार को बुनियादी शिक्षा अभियान का शुभारंभ किया. डीसी ने कहा कि इस अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में सुधारीकरण के साथ-साथ बच्चों की लर्निंग को बढ़ाने का कार्य किया जाएगा. साथ ही विद्यालयों में समाज की भागीदारी स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाएं, पंचायती राज सदस्य, स्वयंसेवी संस्था और युवाओं के सम्मिलित सहयोग से शिक्षा को लेकर समाज के लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा, ताकि शिक्षा के महत्व को देखते हुए एक सकारात्मक पहल की जा सके. यह अभियान का प्रथम चरण है. ऐसे और भी अभियान भविष्य में जारी रहेंगे. इसे भी पढ़ें– आर्थिक">https://lagatar.in/good-news-on-the-economic-front-india-will-be-the-worlds-third-largest-economy-by-2029-sbi-report/">आर्थिक

मोर्चे पर गुड न्यूज, 2029 तक भारत होगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी : एसबीआई की रिपोर्ट
बता दें कि बुनियादी शिक्षा अभियान 100 दिनों का अभियान है. इसका मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट लर्निंग को बढ़ाना है. हजारीबाग जिले के 222 विद्यालयों में यह कार्यक्रम चलेगा. इस अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में चल रहे गतिविधियों का सशक्तीकरण करने के साथ-साथ बाला, पुस्तकालय और चेतना सत्र समाज की भागीदारी समाहित है. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत 222 विद्यालयों में किया जा रहा है, जो कि आने वाले समय में जिले के सभी विद्यालयों में पूर्ण रूप से चलाया जाएगा. पीरामल फाउंडेशन के विंध्यवासिनी राय ने पीपीटी के माध्यम से डीसी एवं सभी पदाधिकारियों को इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी, जिला अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी और पीरामल फाउंडेशन के लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– सीमा">https://lagatar.in/seema-patra-case-the-victim-sunitas-hemant-sena-provided-financial-help-health-condition/">सीमा

पात्रा कांड : पीड़ि‍ता सुनीता की हेमंत सेना ने की आर्थिक मदद, स्‍वास्‍थ्‍य का जाना हाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही