Search

 
 
 

आर्थिक मोर्चे पर गुड न्यूज, 2029 तक भारत होगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी : एसबीआई की रिपोर्ट

 
LagatarDesk : भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया है. केवल अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी की अर्थव्यवस्था भारत से अच्छी है. इस बीच भारतीय स्टेट बैंक ने रिसर्च रिपोर्ट इकोरैप जारी किया है. रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि साल 2029 तक भारत जापान और जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा. (पढ़ें, गुजरात">https://lagatar.in/congress-gears-up-for-gujarat-elections-rahul-gandhi-will-start-campaigning-from-ahmedabad-from-september-5/">गुजरात

चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कसी, राहुल गांधी 5 सितंबर से अहमदाबाद से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे)

एक दशक पहले दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी थी भारत

बता दें कि एक दशक पहले भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें पायदान पर था. जबकि ब्रिटेन दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी थी. 2029 तक यह 7 पायदान ऊपर पहुंच जायेगा. लेकिन अप्रैल-जून तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड विस्तार होने से यह ब्रिटेन से आगे निकल गयी है. ब्रिटेन पांचवें पायदान से फिसलकर छठे पर पहुंच गया है. इसे भी पढ़ें : आंगनबाड़ी">https://lagatar.in/anganwadi-worker-helper-will-take-out-cm-gratitude-tour-tomorrow/">आंगनबाड़ी

सेविका-सहायिका कल निकालेंगी सीएम आभार यात्रा

2027 में जर्मनी और 2029 में जापान को पीछे छोड़ेगा भारत

एसबीआई में मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष ने अपने रिसर्च नोट में कहा कि भारत 2029 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. भारत को 2027 में जर्मनी से आगे निकल जाना चाहिए. वहीं भारत के इकोनॉमी ग्रोथ को देखकर सौम्य कांति घोष ने संभावना जतायी है कि 2029 तक जापान भी पीछे छूट जायेगा. इसे भी पढ़ें : आज">https://lagatar.in/cant-criticize-pm-modi-today-danger-of-going-to-jail-said-former-supreme-court-judge/">आज

पीएम मोदी की आलोचना नहीं कर सकते, जेल जाने का खतरा, बोले, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज, कानून मंत्री बरसे

वित्त वर्ष 2022 -23 में 6.7 से 7.7 फीसदी की दर से ग्रो करेगी इकोनॉमी

एसबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की जीडीपी ग्रोथ चालू वित्त वर्ष (2022-23) की पहली तिमाही में 13.5 फीसदी रही. अगर यह गति जारी रहती है तो इस वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था होगी. रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2022 -23 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान 6.7 फीसदी से 7.7 फीसदी है. इसे भी पढ़ें : बांका">https://lagatar.in/banka-attack-on-the-team-of-excise-department-who-went-to-raid-3-personnel-including-asi-injured/">बांका

: छापेमारी करने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, ASI समेत 3 कर्मी घायल

दुनिया भर में मंदी की आशंका है, अर्थव्यवस्थाओं का आकार सिकुड़ रहा है

जिस समय दुनिया भर में मंदी की आशंका है और अर्थव्यवस्थाओं का आकार सिकुड़ रहा है, उस समय में भी हमारी ग्रोथ रेट दोहरे अंकों में रही है. वर्ष 2021 के अंतिम तीन माह में ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए भारत ने विश्‍व की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने का श्रेय हासिल किया है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष के सकल घरेलू उत्‍पाद (GDP) आंकड़ों के अनुसार, यह केलकुलेशन यूएस डॉलर पर आधारित है. इसे भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान">https://lagatar.in/great-match-between-india-and-pakistan-today-teams-will-face-each-other-for-the-second-time/">भारत-पाकिस्तान

के बीच महामुकाबला आज , दूसरी बार आमने-सामने होंगी टीमें
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही