Search

चीन ने तिब्बत बॉर्डर के पास 5,374 मीटर की ऊंचाई पर 5जी सिग्नल बेस खोला

Beijing /NewDelhi : चीन ने तिब्बत बॉर्डर (भारत और भूटान की सीमा से सटा हुआ) के पास दुनिया के सबसे ऊंचे रडार स्थल पर 5जी सिग्नल बेस खोला है. चीन ने यहां के गनबाला रडार स्टेशन पर इंटरनेट सर्विस शुरू कर दी है. भारत के लिहाज से यह खबर काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि गनबाला रडार स्टेशन भारत और भूटान की सीमा से सटा हुआ है.

इस टावर की समुद्र तल से ऊंचाई 5,374 मीटर है

चीनी सेना की आधिकारिक वेबसाइट बताती है कि इस टावर की समुद्र तल से ऊंचाई 5,374 मीटर है. यह दुनिया का सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बना मैनुअली काम करने वाला रडार स्टेशन है. चीन की सेना के अनुसार उसने अपने सैनिकों को 5जी सर्विस देने के लिए पिछले साल गनबाला में प्राइवेट सेक्टर के साथ मिलकर इस स्टेशन का काम शुरू किया था.

चीन की सेना की वेबसाइट पर दर्ज है कि इस सर्विस के शुरू होने के बाद सैनिक सोसायटी से जुड़े रह सकेंगे. इसे बॉर्डर एरिया में तैनात जवानों की ट्रेनिंग को और बेहतर करने के मकसद से शुरू किया गया है.

पिछले साल भी एक बेस स्टेशन शुरू किया था

चीन ने पिछले साल भी दुनिया के सबसे ऊंचाई वाले तिब्बत के सुदूर हिमालयी इलाके में बेस स्टेशन शुरू किया था. ये बेस स्टेशन 6,500 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया था. चीन का कहना था कि इस सुविधा से पर्वतारोहण, वैज्ञानिक अनुसंधान, पर्यावरण निगरानी और हाई-डेफिनेशन स्ट्रीमिंग में मदद मिलेगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//