Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चिन्मय विद्यालय बोकारो : 12वीं में आयुष साइंस तो सपना कॉमर्स व खुशी आर्ट्स में स्कूल टॉपर

10वीं में मिशिता बनीं स्कूल टॉपर, दृष्टि को दूसरा व अमन राज को तीसरा स्थान

Bokaro : सीबीएसई 10वीं व 12वीं की परीक्षा में चिन्मय विद्यालय बोकारो के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा. साइंस में आयुष राय 96.4 प्रतिशत नंबर लाकर स्कूल टॉपर बने हैं. वहीं, कॉमर्स में सपना कुमारी 96.8 प्रतिशत अंक, जबकि आर्ट्स में खुशी 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बनी हैं. इस बार स्कूल के 126 छात्रों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं. 10वीं में मिशिता सिंह 98.2 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉपर बनी हैं. जबकि, दृष्टि करमाकर 97.8 अंक के साथ दूसरे स्थान पर अमन राज अमन 97.6 के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

12वीं में विषय में 100% अंक लाने वाले विद्यार्थी

12वीं की परीक्षा में साइंस के आयुष राय व शुभम आनंद को केमिस्ट्री में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. इसी प्रकार कॉमर्स की सपना कुमारी ने एकाउंटस व बिजनेस स्टडी में जबकि आर्ट्स की स्नेह कुमारी ने इतिहास में 100 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है.

10वीं में विषय में पूरे अंक लाने वाले बच्चे

10वीं की परीक्षा में मिशिता सिंह व दृष्टि करमाकर ने आईटी में, जबकि मिशिता सिंह, प्रतीक कुमार, शशांक सिंह व अंकित षाडंगी को विज्ञान में 100 में 100 अंक प्राप्त हुए हैं. इसी प्रकार दृष्टि करमाकर को आईटी व संस्कृत में, जबकि अमन राज अमन, अभिषेक कुमार, प्राची सुमन, के सूर्या, ईशान सिंह, हर्ष राज, श्लोक ईशान, अनिकेत राज मंडल, तनुष्का कुमारी, अनीष कुमार, सौरभ कुमार, अमन आदर्श, रिया, आर्यन सिंह, जयंत कुमार, आर्यन, शांभवी, भव्या सिन्हा, शोभराज, आद्या सिंह, समुदिता कुमारी, उत्कर्ष रंजन, अगस्त कुमार सिंह, आर्यन कश्यप, सुरभि कुमारी, रित्विक कुमार, विनीता प्रभा व त्रिनंदन देव सिंह को संस्कृत में पूरे अंक मिले हैं. विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा व सचिव महेश त्रिपाठी ने बच्चों के बेहतरीन प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है. यह भी पढ़ें : 12वीं">https://lagatar.in/12th-result-sakshi-of-dps-bokaro-is-school-topper-in-science-and-shrikriti-in-commerce/">12वीं

का रिजल्ट : डीपीएस बोकारो की साक्षी साइंस में तो श्रीकृति कॉर्मर्स में स्कूल टॉपर 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही