Search

 
 
 

एनडीए में मिले सम्मान से चिराग अभिभूत, चाचा पारस के बयान पर कही यह बात

 
New Delhi : एनडीए में मिले सम्मान से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान काफी अभिभूत हैं. रविवार को एनडीए में शामिल होने के बाद दिल्ली से पटना लौटे चिराग ने मीडिया के सामने अपनी खुशी जाहिर की. चिराग ने कहा कि जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के साथ संपर्क साधा और सम्मान दिया उससे लोकसभा चुनाव की रूपरेखा तैयार हो गई है. चिराग ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से काफी सकारात्मक वार्ता हुई, जिससे हमारी जो चिंताएं थी, वो दूर हो गई. चिराग ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास एनडीए का हिस्सा है. इससे पहले भी जब हम एनडीए का हिस्सा नहीं थे, तब भी दूसरे गठबंधन में नहीं गए. हमने अपने फायदे के लिए कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया. चिराग ने कहा कि हमारी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे. 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए को 39 सीटें मिली थी, इस बार एनडीए को 40 में 40 सीटें मिलेगी. झारखंड">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नीतीश कुमार पर साधा निशाना

चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता में सरकार के खिलाफ आक्रोश है. उपचुनाव में जनता का आक्रोश दिख चुका है. गोपालगंज, कुढ़नी या फिर मोकामा तीनों उपचुनाव में जनता की नाराजगी साफ दिखी. सरकार के काम और रवैये से जनता में आक्रोया है. चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाएंगे. 2025 में बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी.

चाचा पशुपति पारस के दावे पर क्या कहा…

हाजीपुर सीट को लेकर चाचा पशुपतिनाथ पारस के दावा ठोकने पर चिराग ने कहा कि गठबंधन जो तय करेगा, उसके अनुसार हम चलेंगे. इस तरह की बातें करने का कोई फायदा नहीं. अगर गठबंधन में हैं और कोई चिंता है तो उसे गठबंधन के समक्ष रखें, ऐसी बातों का कोई मतलब नहीं. वहीं चाचा पशुपति पारस के पैर छूने से दिल नहीं मिलेंगे वाले बयान पर चिराग ने कहा कि वह दो साल पुरानी बात है. हमलोग इससे काफी आगे निकल चुके हैं. अब आगे की सोचनी है. इन बातों पर ना तो मैंने पहले कोई टिप्पणी की थी, ना अब करूंगा. घर-परिवार से कोई व्यक्तिगत लड़ाई थोड़े हैं. हम सबको बिहार और देश के लिए सोचना है. इसे भी पढ़ें : यमुना">https://lagatar.in/delhi-yamuna-river-in-spate-again-water-level-recorded-at-205-96-metres-flood-risk-increased/">यमुना

नदी फिर उफान पर, जलस्तर 205.96 मीटर दर्ज, बाढ़ का खतरा बढ़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही