Search

 
 
 

चिराग पासवान की पार्टी LJP(RV) को नागालैंड में मिला स्टेट पार्टी का दर्जा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

 
Patna: जमुई सांसद चिराग पासवान की पार्टी को भारतीय चुनाव आयोग ने नागालैंड में राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी है. लोजपा ने 60 सदस्यीय नागालैंड विधानसभा में दो सीटें जीती हैं व अन्य आठ निर्वाचन क्षेत्रों में उपविजेता रही. इसके साथ ही पार्टी ने 8.6% से अधिक वोट हासिल कर राज्य में चौथी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भी उभर कर सामने आई है. पार्टी की इस सफलता के बाद चुनाव चिन्ह आदेश, 1968 की धारा 6 के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार चुनाव आयोग ने `राज्य पार्टी` का दर्जा दिया है.

2021 में चिराग ने बनाई थी नई पार्टी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-187.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि चिराग पासवान ने चाचा से झगड़े के बाद अपनी अलग पार्टी एलजेपी (रामविलास) बनाई थी, जिसे अक्टूबर 2021 में चुनाव आयोग ने एक अलग चुनाव चिह्न आवंटित कर मान्यता दी थी. नागालैंड में पार्टी की इस सफलता और जीत से चिराग पासवान के साथ साथ पार्टी के तमाम कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं. इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-high-mast-light-is-bad-pwd-chowk-is-in-darkness/">बहरागोड़ा

: हाई मास्ट लाइट खराब, अंधेरे में है पीडब्ल्यूडी चौक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही