Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chsibasa : जगन्नाथपुर डिग्री कॉलेज में साइंस की पढ़ाई शुरू करने की मांग

Chsibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के जगन्नाथपुर डिग्री कॉलेज में साइंस की पढ़ाई नहीं होने से विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है. सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में डिग्री कॉलेज होने के बावजूद भी विद्यार्थी वहां से चाईबासा साइंस की पढ़ाई के लिए पहुंच रहे हैं. इसके कारण विद्यार्थियों को अधिक आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है. विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के सचिव सुबोध महाकुड़ ने कहा कि लगातार जगन्नाथपुर डिग्री कॉलेज में साइंस की पढ़ाई शुरू करने की मांग की जा रही है, लेकिन इस पर कोल्हान विश्वविद्यालय गंभीर नहीं है. छात्रहित में यदि निर्णय नहीं होता है तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-efforts-to-get-orders-for-defense-equipment-to-the-entrepreneurs-of-adityapur-sanjay-seth/">Adityapur

  : आदित्यपुर के उद्यमियों को रक्षा उपकरण का ऑर्डर दिलाने का प्रयास – संजय सेठ
उन्होंने कहा कि लगातार विद्यार्थियों के साथ पक्षपात किया जा रहा है. वहीं कोल्हान विश्वविद्यालय पीजी विभाग के छात्र प्रतिनिधि सनातन पिंगुवा ने कहा कि लगातार मांग के बावजूद भी जगन्नाथपुर डिग्री कॉलेज के अलावा अन्य कई डिग्री कॉलेजों में साइंस की पढ़ाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. सबसे गंभीर बात कि इस विषय के शिक्षक होते हुए भी इसकी पढ़ाई शुरू न होना बेहद हास्यास्पद है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-paving-the-way-for-payment-of-arrears-of-perks-pending-for-11-months-to-15-thousand-sail-officers/">Kiriburu

: 15 हजार सेल अधिकारियों को 11 माह के लंबित पर्क्स के एरियर भुगतान का रास्ता साफ
इसलिए विश्वविद्यालय से मांग है कि इस कॉलेज में साइंस की पढ़ाई शुरू कराई जाए, ताकि इस सुदूर क्षेत्र के विद्यार्थी दूसरे स्थान पर आर्थिक बोझ देकर पढ़ने जाने को विवश न हों. डिग्री कॉलेज के नए भवन में लैब भी है, स्मार्ट क्लासरूम भी और कॉन्फ्रेंस हॉल भी है. इसके बावजूद डिग्री कॉलेज जगन्नाथपुर का अपने भवन में शिफ्ट न होना चिंता का विषय है. विश्वविद्यालय को इसपर गंभीर होकर निर्णय लेने की जरूरत है. तब जाकर डिग्री कॉलेज के निर्माण की उपयोगिता सिद्ध होगी. इसे भी पढ़ें :  लैंड">https://lagatar.in/land-scam-architect-vinod-singh-files-petition-to-withdraw-anticipatory-bail-application/">लैंड

स्कैम: आर्किटेक्ट विनोद सिंह ने अग्रिम बेल अर्जी वापस लेने के लिए दायर की याचिका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही