Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CID ने केंद्रीय जांच एजेंसी के नाम पर 1.39 करोड़ की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया

अनुसंधान के क्रम में प्राप्त तकनीकी एवं दस्तावेजी साक्ष्य के आधार पर छापामारी कर कांड में संलिप्त साईबर अपराधकर्मी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया.
Advertisement
Advertisement

 Ranchi :  झारखंड सीआईडी ने केंद्रीय जांच एजेंसी के नाम पर 1.39 करोड़ की ठगी करने वाला साइबर अपराधी सुभाष चंद्र को गिरफ्तार किया है. उसे हिमाचल प्रदेश से  गिरफ्तार किया गया है.  

 

सीआईडी की टीम ने रांची साइबर सेल में दर्ज कांड संख्या  50/25 के तहत यह कार्रवाई की है. साईबर अपराधकर्मी ने व्हाट्सअप कॉल के जरिए खुद को केंद्रीय प्रवर्तन एजेंसियों का अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग जैसे अपराध में फंसाने की धमकी देकर  पीड़िता को डराया और उससे 1.39 करोड़ रूपये ठग लिये.  

 

अनुसंधान के क्रम में प्राप्त तकनीकी एवं दस्तावेजी साक्ष्य के आधार पर छापामारी कर कांड में संलिप्त साईबर अपराधकर्मी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया.  गिरफ्तार अभियुक्त के पास से कांड से संबंधित सामान बरामद किये गये हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही