Ranchi News: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच कर रही सीआईडी ने बुधवार को JPSC और JSSC-CGL से जुड़े मामलों में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इनमें दो आरोपी JPSC प्रतियोगिता परीक्षा मामले में, जबकि दो आरोपी JSSC-CGL मामले में गिरफ्तार किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें:
JPSC प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर दर्ज CID थाना कांड संख्या 16/2026 में ऋतिक रोशन (29), पिता संजय कुमार सिंह, निवासी संजय पथ, सुंदर नगर गार्डन के पास, मानगो, उलीडीह, जमशेदपुर और पंकज प्रशून (32), पिता अनिल कुमार सिंह, निवासी शिव भवन, कमलाकांत रोड, सुखदेवनगर, रांची को गिरफ्तार किया गया है. CID के अनुसार, इन दोनों आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार ‘शिवांगन की पाठशाला, लालपुर’ के कोचिंग संचालक संजीत कुमार द्वारा परीक्षाओं में अनुचित लाभ पहुंचाया गया था.
वहीं, JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर दर्ज CID थाना कांड संख्या 01/2025 में कोडरमा के गोलवाढ़ाब निवासी राजेश प्रसाद यादव, पिता जगदीश यादव और कोडरमा के पूर्णा नगर निवासी संदीप कुमार, पिता रामदेव सिंह को गिरफ्तार किया गया है. CID के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने JSSC-CGL परीक्षा में कई अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाया था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

