Search

 
 
 

फर्जी सिम से संबंधित दर्ज मामले की सीआईडी ने मांगी जानकारी

 
Ranchi : फर्जी सिम से संबंधित दर्ज मामलों की सीआईडी ने जिले के एसपी से जानकारी मांगी है. सीआईडी ने सभी जिलों के एसपी से साल 2021-2022 तक ऐसे मामलों में दर्ज केस की जानकारी मांगी है. जिनमें फर्जी सिम का इस्तेमाल किया गया हो. सीआईडी ने थाना का नाम, कांड संख्या, अभियुक्तों की जानकारी, फर्जी सिम का मोबाइल नंबर, कैफ धारक के नाम - पता का विवरण और मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी की डिटेल मांगी है. (पढ़ें, Breaking">https://lagatar.in/breaking-explosives-in-topchanchi-vegetable-market-many-people-injured-chaos/">Breaking

  : तोपचांची सब्जी मार्केट में विस्फोटक, कई लोग जख्मी, अफरातफरी)

मामले की जांच के बाद कार्रवाई करेगी सीआईडी

जानकारी मिलने के बाद सीआईडी मॉड्स का पता लगाकर इस संबंध में आगे की कार्रवाई करेगी. सीआईडी की रिसर्च विंग भी इन मामलों को लेकर अध्ययन करेगी. गौरतलब है कि फर्जी सिम की खरीद से साइबर अपराध की गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है. वहीं आपराधिक गिरोहों के द्वारा ही फर्जी कागजातों के आधार पर खरीदे गए सिम के इस्तेमाल की जानकारी सामने आयी है. ऐसे में सीआईडी के द्वारा फर्जी तरीके से जारी सिम पर नकेल की तैयारी है. इसे भी पढ़ें : सपा">https://lagatar.in/furious-with-the-arrest-of-sp-it-cell-chief-akhilesh-yadav-reached-the-police-headquarters-said-i-will-not-drink-your-tea-may-be-you-give-me-poison/">सपा

IT Cell के चीफ की गिरफ्तारी से भड़के अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे, कहा, तुम्हारी चाय नहीं पीऊंगा, जहर दे दोगे तो…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही