Search

 
 
 

सपा IT Cell के चीफ की गिरफ्तारी से भड़के अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे, कहा, तुम्हारी चाय नहीं पीऊंगा, जहर दे दोगे तो…

 
Lucknow : समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल के चीफ(IT Cell) मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी से सपा भड़क गयी है. पुलिस कार्र्वाई के विरोध में स्वामी प्रसाद मौर्य समेत समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता डीजीपी मुख्यालय के गेट नंबर 2 पर धरने पर बैठ गये. वे मनीष जगन अग्रवाल की रिहाई को लेकर नारेबाजी करने लगे.

जहर दे दोगे तो? हमें भरोसा नहीं, हम बाहर से मंगा लेंगे

खबर है कि गिरफ्तारी को लेकर जब अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे, तो उन्हें आता देख कई पुलिस अफसर उनके पास पहुंचे और उनके लिए चाय का ऑर्डर देने लगे. चाय की बात पर अखिलेश यादव ने जो कहा, वह चौंकाने वाला था. अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय की चाय पीने से किया इनकार करते हुए कहा, हम यहां की चाय नहीं पियेंगे. हम अपनी (चाय) लायेंगे. कप आपका ले लेंगे. हम नहीं पी सकते, जहर दे दोगे तो? हमें भरोसा नहीं, हम बाहर से मंगा लेंगे. इसे भी पढ़ें : कड़ाके">https://lagatar.in/amidst-the-bitter-cold-bharat-jodo-yatra-moves-towards-kurukshetra-rahul-will-perform-aarti-in-brahma-sarovar/">कड़ाके

की ठंड के बीच भारत जोड़ो यात्रा कुरुक्षेत्र की ओर बढ़ी, ब्रह्म सरोवर क्षेत्र में शाम में आरती करेंगे राहुल

मनीष जगन अग्रवाल को आज सुबह गिरफ्तार किया गया 

जान लें कि लखनऊ की हजरतगंज थाना की पुलिस ने मनीष जगन अग्रवाल को आज रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया. समाजवादी पार्टी के टि्वटर हैंडल से की गयी अभद्र टिप्पणी को लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार मनीष के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में तीन केस दर्ज कराये गये थे. मनीष जगन अग्रवाल ही सपा का टि्वटर अकाउंट हैंडल करता था. इसे भी पढ़ें :  मणिपुर">https://lagatar.in/good-news-came-from-manipur-43-militants-surrendered-with-arms-to-the-chief-minister/">मणिपुर

से आयी अच्छी खबर, 43 उग्रवादियों ने हथियारों के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष आत्मसमर्पण किया

डॉ ऋचा राजपूत ने  रेप और जान से मारने की धमकी दिये जाने पर केस दर्ज करवाया था

लखनऊ में भाजपा युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ ऋचा राजपूत ने छह जनवरी को समाजवादी पार्टी मीडिया सेल नाम के टि्वटर हैंडल पर रेप और जान से मारने की धमकी दिये जाने पर केस दर्ज करवाया था. ऋचा ने कहा था, `समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जान से मारने और बलात्कार की धमकी दी जा रही है, मुझे कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी अखिलेश यादव की होगी. अखिलेश यादव के चाय में जहर वाले बयान पर भाजपा भड़क गयी. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि अखिलेश का बयान चौंकाने वाला है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, अखिलेश यादव ने आतंकवादियों पर भरोसा किया और उन्हें रिहा कर दिया लेकिन यूपी पुलिस पर संदेह करते हैं! अखिलेश अलकायदा के आतंकियों का बचाव करते हैं लेकिन यूपी पुलिस पर शक करते हैं. इसे भी पढ़ें :  प्रशांत">https://lagatar.in/prashant-kishor-taunts-rahul-gandhi-is-a-very-big-man-there-is-no-comparison-of-my-journey-with-bharat-jodo-yatra/">प्रशांत

किशोर ने तंज कसा, राहुल गांधी बहुत बड़े आदमी हैं, भारत जोड़ो यात्रा से मेरी यात्रा की कोई तुलना नहीं

अखिलेश यादव को कोई आलाधिकारी नहीं मिला

जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को कोई आलाधिकारी नहीं मिला. इस पर सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि मुख्यालय में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं. इसके बाद समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कई बार रीट्वीट किया. आरोप है कि मनीष जगन अग्रवाल अपने ट्वीट में सभी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन मनीष अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया, यह लखनऊ पुलिस की बेशर्म हरकत है.

भाजपा प्रवक्ता ने अखिलेश यादव  के खिलाफ अदालत में परिवाद दायर किया है

इससे पहले सपा मीडिया सेल @MediaCellSP नाम के अकाउंट पर आरएसएस से जुड़े प्रमोद कुमार पांडे ने विभूति खंड थाने में केस दर्ज करवाया था. उन्होंने भी अभद्र भाषा का उपयोग करने का आरोप लगाया था. इससे पूर्व भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के खिलाफ अदालत में परिवाद दायर किया है, जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल द्वारा लगातार परिवार और अन्य मामलों पर धमकी और अभद्र भाषा की जाने का आरोप लगाया था. इस क्रम में एक महिला पत्रकार समेत दो पत्रकारों ने भी सपा मीडिया सेल @MediaCellSP के खिलाफ लखनऊ के अलग-अलग थानो में शिकायत दर्ज कराई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही