Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बुंडू के तैमारा घाटी में हुए मुठभेड़ मामले में CID ने प्रशांत बोस से की पूछताछ

Advertisement
Advertisement
Ranchi: बुंडू के तैमारा घाटी में हुए मुठभेड़ के मामले में सीआईडी ने प्रशांत बोस से पूछताछ की. होटवार जेल में बंद प्रशांत बोस से CID की टीम जेल जाकर तीन दिनों तक पूछताछ की. इसे लेकर सीआईडी के डीएसपी परवेज़ आलम, रंजीत लकड़ा और इंस्पेक्टर फ्रांसिस तिर्की के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी.

मुठभेड़ में एक महिला नक्सली सहित चार माओवादी मारे गए थे

बता दें कि रांची के बुंडू थाना क्षेत्र स्थित तैमारा घाटी में बीते 18 फरवरी 2016 को माओवादियों से रांची पुलिस व सीआरपीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ हुई थी. इसमें एक महिला नक्सली सहित चार माओवादी मारे गए थे. इस घटना में दो जवान गोविंद सिंह व सद्दाम अंसारी जख्मी हो गए थे. मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में मारे गए माओवादियों के पास से छह लाख रुपये नकद, चार एके-47 व सैकड़ों चक्र कारतूस भी जब्त किए गए थे. पुलिस को सर्च के दौरान मुठभेड़ स्थल से कई खोखे भी मिले थे. इस मामले में बुंडू के तत्कालीन एसडीपीओ पवन कुमार के बयान पर माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस उर्फ किशन सहित अन्य नक्सलियों के खिलाफ 19 फरवरी 2016 को कांड संख्या 09/2016 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसे भी पढ़ें-  अयोध्या">https://lagatar.in/after-ayodhya-verdict-commissioner-mayor-mla-all-bought-land-yogi-ordered-investigation/">अयोध्या

फैसले के बाद कमिश्नर, मेयर, विधायक सबने खरीदी जमीन, योगी ने जांच के आदेश दिये, कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा         

सीआईडी ने केस को किया था टेकओवर

बुंडू में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की इस घटना के कुछ दिनों के बाद ही इस केस को सीआईडी ने टेकओवर किया था. सीआईडी तब से ही पूरे मामले का अनुसंधान कर रही है. इसी बीच सरायकेला-खरसांवा में एक नामजद आरोपी प्रशांत बोस उर्फ किशन की गिरफ्तारी के बाद सीआईडी ने अपने उक्त केस में रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया था. इसे भी पढ़ें-  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-cow-can-be-a-crime-for-some-people-for-us-cow-is-mother-it-is-worshipable/">पीएम

मोदी ने वाराणसी में कहा, गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है, हमारे लिए माता है, पूजनीय है, सपा-बसपा पर बरसे         
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही