Search

 
 
 

मैन पावर की कमी से जूझ रहा CID, कैसे होगी बड़े मामलों की जांच

 
Ranchi: झारखंड सीआईडी यानि अपराध अनुसंधान विभाग बड़े मामलों की जांच कैसे करेगी. जब खुद सीआईडी काफी लंबे समय से मैन पावर की कमी से जूझ रहा है. बता दें कि झारखंड पुलिस की सीआईडी की टीम कई महत्वपूर्ण कांडों का अनुसंधान कर रही है, लेकिन सीआईडी में अफसरों की कमी है. अफसरों की कमी की वजह से अनुसंधान प्रभावित हो रहा है. इसे भी पढ़ें -महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-politics-turned-violent-rebel-mlas-office-vandalized-sanjay-raut-said-outrage-among-people-we-cannot-stop/">महाराष्ट्र

की राजनीति हिंसक हुई, बागी विधायक के कार्यालय में तोड़-फोड़, संजय राउत ने कहा, लोगों में आक्रोश, हम रोक नहीं सकते

कई महत्वपूर्ण पद पड़े हैं खाली

वर्तमान में सीआईडी में हालात ये हैं कि इसमें एसपी के कुल चार पद स्वीकृत हैं. जिनमें सिर्फ एक ही कार्यरत हैं. वहीं आईजी के दो पद स्वीकृत हैं, जिनमें दोनों खाली पड़े हुए हैं. इसके अलावा डीआईजी के पास सीआईडी के अलावा दो अतिरिक्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है. जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है. सीआईडी में मैन पावर की फिलहाल काफी कमी है. सीनियर से लेकर जूनियर लेवल तक के अफसरों की जरूरत फिलहाल सीआईडी को है.

कई बड़े मामले की जांच करेगी सीआईडी

हाल के दिनों में सीआईडी को कई बड़े मामले की जांच की जिम्मेदारी मिली है. जिनमें 100 करोड़ का झारखंड मोमेंटम घोटाला, रांची हिंसा मामला, पलामू में वन कटाई का मामला, लातेहार में कोयला तस्करी, समेत कई ऐसे चर्चित मामले हैं. जिसकी जांच सीआईडी कर रही है. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/criminals-are-asking-for-money-by-creating-a-fake-whatsapp-account-of-ranchi-dc-dc-appeals-not-to-fall-into-the-trap/">रांची

डीसी का फेक व्हाट्सएप अकाउंट बना कर अपराधी मांग रहे पैसा, DC ने की अपील झांसे में ना आयें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही